Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी में दूसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा, जानिए दोनों पक्षों के दावे
ज्ञानवापी में आज दूसरे दिन सर्वे की कार्रवाई पांच घंटे तक चली। कुल 6 घंटे से अधिक समय तक सर्वे का कार्रवाई हुई जिसमें कई अहम सबूत सामने आए है। कोर्ट के आदेशानुसार, 16 मई तक हर रोज 51 लोगों की टीम यहां सर्वे करेगी। आज फिर से श्रृंगार गौरी का सर्वे हुआ। इससे पहले शनिवार को सर्वे टीम को दूसरे तहखाने की भी चाभी मिल गई थी।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज चली सर्वे की कार्रवाई पूरी हो गई है जो करीब 5 घंटे से अधिक चली। आज सर्वे का दूसरा दिन था जिसे लेकर ज्ञानवापी और उसके आस पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कल फिर से सर्वे होगा। इससे पहले कल भी करीब चार घंटे ज्ञानवापी परिसर में सर्वे हुआ। सूत्रों की माने तो कल हुए सर्वे में ज्ञानवापी परिसर के अंदर से मंदिर होने के कई सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक परिसर के अंदर मौजूद तहखानों के अंदर त्रिशूल, स्वास्तिक, प्राचीन शिलाएं, खंडित मूर्तियां और दिए रखने की जगह मिली है। हालांकि अभी कुछ भी पुख्ता नहीं है।
जानिए क्यो बोले दोनों पक्षों के वकील
प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता तौहीद खान ने बताया कि टीम ने रविवार को परिसर के अलावा तहखाने और कमरों में जाकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ जांच शेष होने की वजह से बाकी कार्यवाही सोमवार को पूरी की जाएगी। वहीं हिंदू पक्ष के वकीलों ने अपना पक्ष मजबूत बताया
वकीलों ने क्या बताई देरी की वजह
जो उम्मीद है उससे ज्यादा सबूत मिले- वकील
हिंदू पक्षों के वकीलों से बात करते हुए ये बात सामने आई कि जो बाहर सोचा था उससे अधिक अंदर मिला। कल सुबह फिर से कमीशन की कार्रवाई चलेगी। आज भी कुछ प्रतीक चिह्न मिले हैं। वकील विष्णु जैन ने कहा कि बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो तहखाने की सफाई के दौरान मिली हैं, जो हिंदुंओं को प्रतीक से जुड़ी हुई है।
कल फिर होगा सर्वे- वकील
सर्वे के बाद जो टीम बाहर निकली उसके एक वकील ने कहा, 'अभी पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई है, अभी बहुत कुछ बचा हुआ है, कभी 30 फीसदी कार्य अभी पूरा होना है। कल भी से सर्वे होगा। दोनों पक्ष अभी तक संतुष्ट है। आज कमीशन की कार्रवाई हुई है, जो बता नहीं सकते हैं। '
निर्धारित समय से अधिक समय तक चला सर्वे
आज यानि दूसरे दिन सर्वे का काम 8 बजे से शुरू हुआ था जो 12 बजे पूरा होना था लेकिन सर्वे निर्धारित समय से अधिक वक्त तक चला। सर्वे करने ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची टीम के सदस्य अब भी मस्जिद परिसर के अंदर ही हैं। सूत्रों के मुताबिक सर्वे पूरा होने के बाद कागजी कार्रवाई के कारण टीम को बाहर आने में समय लग रहा है।
आगे के सर्वे पर कोर्ट कमिश्नर देंगे जानकारी
ज्ञानवापी के सर्वे का काम पूरा हो गया है, हालांकि अभी टीम परिसर में ही मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि आज ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा ताकि लोगों को आगे दिक्कत ना हो। दरअसल दो दिनों से सर्वे हो रहा है जिसके कारण आसपास के एरिया में भारी सुरक्षा तैनात रहती है औऱ सभी दुकाने बंद रहती है जिसका असर सधा व्यापारियों पर पड़ रहा है।
सर्वे का दूसरा दिन बेहद निर्णायक
Gyanvapi Masjid के दूसरे दिन का सर्वे पूरा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक लगभग 90 फीसदी सर्वे पूरा हो जाता है। इस बीच सफाई कर्मचारियों को ज्ञानवापी के अंदर बुलाया गया है। माना जा रहा है कि सर्वे टीम को अंदर आज कुछ ज्यादा वक्त लगा है। दूसरे दिन का सर्वे बेहद निर्णायक माना जा रहा है। आज सबसे पहले सफाई की सफाई हुई फिर गुंबद के ठीक नीचे और नमाज के हाल का सर्वे किया गया। जिसे गर्भगृह कहा जाता है, वहां अंतिम चरण में सर्वे हुआ जहां काफी मलबा मिला है।
सर्वे का कार्य लगभग पूरा
ज्ञानवापी मस्जिद में आज दूसरे दिन के सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। किसी भी वक्त सर्वे टीम बाहर आ सकती है। कोर्ट के मुताबिक 8 से 12 बजे की बीच टीम को सर्वे करने की इजाजत है। इस बीच ज्ञानवापी के बाहर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यहां किए गए हैं।
तहखाना दो हिस्सों में बांटा गया
नीचे के बड़े बरामदे को जिसे तहख़ाना बोला जा रहा है उसको दीवार लगा कर दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से पर मुस्लिम पक्ष का क़ब्ज़ा है और दूसरे पर व्यास परिवार का। व्यास परिवार वाले तहख़ाने के एक हिस्से में बांस बल्ली का सामान रखा हुआ है। जबकि बाक़ी हिस्से में मलवा भरा हुआ है। ज्ञानवापी के अंदर कई खंबे मिले हैं। जिन पर मंदिरों की तरह नक़्क़ाशी मिली हैं। इन्हीं खंबों पर संस्कृत में मंत्र और श्लोक लिखे हुए मिले हैं। ख़ास बात ये है कि इन खंबों और दीवारों पर कमल के फूल, स्वास्तिक और त्रिशूल भी बने मिले हैं। श्रृंगार गौरी के पीछे की दीवारों पर भी त्रिशूल बने हुए मिले हैं।इसके साथ ही अंदर एक खंडित मूर्ति भी मिली है। तहखाने के एक ताले में जंग लग गया था इसलिए उस ताले को कटर से काट कर निकाला गया
चिदंबरम का बयान
हमें किसी पूजा स्थल की यथास्थिति में बदलाव की कोशिश से बचना चाहिए। ऐसा करने से सिर्फ संघर्ष पैदा होगा। ऐसे ही किसी संघर्ष से बचने के लिए नरसिम्हा राव सरकार में द प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट पास किया गया था। सियासी दलों के विरोध के बीच सबकी नजर आज के सर्वे पर टिकी हैं। सर्वे पूरा होने के बाद साफ हो जाएगा ज्ञानवापी मस्जिद है या मंदिर?
पिछले सप्ताह हुआ था विरोध
रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी रहा। मस्जिद समिति की आपत्तियों के बीच पिछले सप्ताह सर्वेक्षण को रोक दिया गया था। समिति ने दावा किया था कि सर्वे के लिए अदालत द्वारा नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त को परिसर के अंदर वीडियोग्राफी कराने का अधिकार नहीं था।
शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है कार्य
ज्ञानवापी सर्वे के पहले दिन क्या मिला ?
सूत्रों के मुताबिक पहले दिन के सर्वे में जो मिला वो इस प्रकार है-
-कई खंबों पर मंदिरों की तरह नक्काशी
-खंबों पर संस्कृत में मंत्र, श्लोक लिखे
-दीवारों पर कमल, स्वास्तिक के चिन्ह
-श्रृंगार गौरी के पीछे की दीवारों पर त्रिशूल बने
-परिसर के अंदर खंडित मूर्ति मिली
-तहखाने के जंग लगे ताले को काटा गया
-दीवार के जरिए तहखाना 2 हिस्सों में बंटा
-एक हिस्से पर मुस्लिम पक्ष का कब्जा
-दूसरे हिस्से पर व्यास परिवार का कब्जा
-व्यास परिवार वाले हिस्से में बांस-बल्ली
-तहखाने के बाकी हिस्से में मलबा
-तहखाने से मलबा हटाने का आदेश नहीं
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने कही ये बात
इससे पहले, ज्ञानवापी मस्जिद का रख-रखाव करने वाली संस्था ‘अंजुमन इंतजामिया मसाजिद’ के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा था, “हमने सिविल जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत द्वारा बृहस्पतिवार को पारित आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। न्यायालय ने कहा है कि वह इस पर कोई आदेश देने से पहले सभी फाइलें देखेगा। अगर वह इस मामले पर कोई आदेश नहीं देता है तो हम उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।”
आज हो रहा है इन जगहों का सर्वे
वाराणसी के पश्चिमी दीवार के चौथे दरवाजे का ताला तोड़ा गया। साढ़े तीन फीट के दरवाजे का ताला खोला गया है। आज मंदिर के ऊपर और कमरों का सर्वे किया गया। इसके अलावा पहली बार मस्जिद के गुंबदों का भी सर्वे किया गया। इन गुंबदों को लेकर हमेशा विवाद रहा है और हिंदू पक्षकारों का कहना है कि ये गुंबद हिंदू मंदिरों के ढांचे के ऊपर बनाया गया है।
दूसरा दिन काफी अहम
ज्ञानवापी में सर्वे का आज दूसरा दिन काफी अहम है। आज सर्वे का बाकी बचा हिस्सा पूरा होगा। 350 साल से मस्जिद की दीवारों और तहखाने में दबा सच बाहर आने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। पहले दिन के सर्वे में जो कुछ मिला है वो इशारा कर रहा है कि ज्ञानवापी के अंदर कुछ अकल्पनीय सच है।
आज पूरा हो सकता है सर्वे का काम
स्पेशल असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने कहा है कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम आज पूरा करने की कोशिश की जाएगी। वहीं काशी जोन के डीसीपी ने कहा है कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के बावजूद श्रद्धालुओं को भी किसी तरह की परेशनी नहीं होने दी जा रही है।
जानिए कैसे हैं आज इंतजाम
मस्जिद परिसर के अंदर पहुंचे अधिकारी, सर्वे शुरू हुआ
ज्ञानवापी मस्जिद में आज सर्वे के दूसरे दिन का कार्य शुरू हो गया है। आज मस्जिद के अंदर के कमरों तथा अन्य हिस्सों का सर्वे आज हो सकता है। परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष लाइट और कैमरे की व्यवस्था की गई है। सर्वे टीम में मुकदमे के वादी, प्रतिवादी, उससे जुड़े अधिवक्ता, अधिवक्ता आयुक्त और सहायक अधिवक्ता आयुक्त शामिल हैं।
अधिकारी पहुंचे कोर्ट परिसर
मस्जिद के आस पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शनिवार को 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों और पीएसी जवानों को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सुरक्षा में तैनात किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के 500 मीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। लिस ने गोदौलिया और मैदागिन इलाके से वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी है।
ज्ञानवापी मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई कर सकता है। शनिवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए आदेश के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद के मामलों का प्रबंधन करने वाली समिति अंजुमन इंतेजामिया की याचिका पर न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी।
मस्जिद में मिली कई खंडित मूर्तियां
सूत्रों के मुताबिक सर्वे के पहले दिन जो बाते सामने आईं वो ये कि ज्ञानवापी के बाहरी हिस्से में कमल के फूल की आकृति देखी गई, स्वास्तिक बने मिले। इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर में कई खंडित मूर्तियां भी दिखीं।
कोर्ट के आदेश पर हो रहा है सर्वे
ज्ञानवापी परिसर में कोर्ट के आदेश पर सर्वे कराया जा रहा है। आज सर्वे का दूसरा दिन है। जानकारी के मुताबिक सर्वे के पहले दिन 40 फीसदी काम हो चुका... बाकी की काम आज पूरा किया जा सकता है।सर्वे के पहले दिन यानी शनिवार को सुबह 8 बजे सर्वे का काम शुरू हुआ। मस्जिद कमेटी ने सर्वे टीम को तहखाने की चाबी दी। सफाई के बाद तहखाना खोला गया और चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी की गई और श्रृंगार गौरी का भी सर्वे किया गया।
ज्ञानवापी: सर्वे के पहले दिन क्या हुआ?
शनिवार को सुबह 8 बजे ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ, जिसमें कोर्ट कमिश्नर की अगुवाई में सर्वे हुआ और इस सर्वे में 51 लोग शामिल रहे। जानिए सर्वे में क्या- क्या हुआ-
- मस्जिद कमेटी ने तहखाने की चाबी दी
- सफाई के बाद तहखाना खोला गया
- तहखाने में वीडियोग्राफी की गई
- चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी हुई
- श्रृंगार गौरी का भी सर्वे हुआ

