Gen Bipin Rawat Chopper Crash: नम आंखों से वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि, पूरा देश है गमगीन
Gen Bipin Rawat Chopper Crash, Army Mi-17V5 Helicopter Crash in Tamil Naud : दिल्ली के पालम टेक्निकल एरिया में नम आंखों से वीर सपूतों को पीएम मोदी समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ आफ डिफेंस स्टॉफ सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 11 कर्मियों की मौत हो गई थी।
Gen Bipin Rawat Death News , Army Mi-17V5 Helicopter Crash in Tamil Nadu: सीडीएस रावत सुबह 8:47 बजे पालम एयरबेस से भारतीय वायुसेना के एम्बरर विमान से रवाना हुए थे और सुबह 11:34 बजे सुलुर एयरबेस पर पहुंचे। सुलुर से उन्होंने एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर से करीब 11:48 बजे वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर दोपहर 12:22 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर रहते हुए छह साल पहले 2015 में जनरल रावत एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष को वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में व्याख्यान देना था। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों में ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह शामिल हैं। दुर्घटना में विंग कमांडर पी. एस. चव्हाण, स्क्वाड्रन लीडर के. सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए., हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक सई तेजा की जान गई है।
एनएसए अजीत डोभाल ने दी श्रद्धांजलि
तीनों सेनाओं के चीफ ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि
पालम एयरबेस पर पीएम मोदी ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने से पहले वो सभी शहीदों के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की।
पालम एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रद्धांजलि देने के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी किसी वक्त पहुंच सकते हैं।
वीर सपूतों को दी जा रही है श्रद्धांजलि
पालम एयरपोर्ट पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पालम एयरपोर्ट पर सीडीएस पालम एयरपोर्ट के परिजनों से मिले।
पार्थिव शरीर लेकर विमान पहुंचा पालम एयरपोर्ट
हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत वीर सपूतों के पार्थिव शरीर को लेकर एयरफोर्स का विमान पालम एयरपोर्ट पहुंच चुका है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस बिपिन रावत के परिवार से की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के परिवार से मुलाकात की और कल सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया।
सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम दर्शन का कार्यक्रम
जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर 10 दिसंबर 2021 को उनके आवास (नंबर 3 कामराज मार्ग) पर सभी के अंतिम दर्शन के लिए राज्य में रखा जाएगा।
1100 घंटे से 1230 बजे तक - नागरिक गणमान्य व्यक्ति और नागरिक
1230 घंटे से 1330 घंटे - सैन्य कार्मिक
जनरल बिपिन रावत की उनके आवास से बरार स्क्वायर श्मशान तक की अंतिम यात्रा उनके आवास से लगभग 1400 बजे शुरू होगी।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन देशों के सेना अधिकारी आएंगे
सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तीन देशों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ, श्रीलंका, नेपाल और भूटान के सेना अधिकारी शुक्रवार को आएंगे।
पार्थिव शरीर के रात 7.40 पर पालम एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद
सुलूर से भारतीय वायु सेना के विमान के 7.40 पर पालम हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धांजलि समारोह 2030 बजे से निर्धारित है। अब तक केवल तीन अवशेषों की सकारात्मक पहचान संभव हो पाई है (जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर एलएस लिडर) और उनके नश्वर अवशेषों को संबंधित परिवारों द्वारा वांछित अंतिम धार्मिक संस्कार के लिए परिजनों को जारी किया जाएगा।शेष अवशेषों की सकारात्मक पहचान की प्रक्रिया जारी है। पार्थिव शरीर को पहचान संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने तक सेना बेस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा जाएगा। सभी मृतकों के उचित सैन्य अंत्येष्टि की योजना बनाई जा रही है और करीबी परिवार के सदस्यों के साथ निकट परामर्श में समन्वयित किया जा रहा है।
रात 9 बजे सीडीएस को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज रात करीब 9 बजे दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और तीन सेना प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
बारामूला में बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
श्रीनगर के चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बारामूला के शेरवानी कम्युनिटी हॉल में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उनका कहना है, "उरी, बारामूला और कश्मीर के लोगों के साथ उनका संबंध किसी और जैसा नहीं था। हमें इस नुकसान से उबरने में समय लगेगा।"
पार्थिव शवों को लेकर C130J सुलूर से दिल्ली के लिए रवाना
पार्थिव शवों को लेकर C130J सुलूर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। बताया जा रहा है कि 6.30 तक यह विमान पालम टेक्निकल एरिया पर लैंड करेगा।
शवों की सकारात्मक पहचान में आ रही है मुश्किल-सेना
सेना का कहना है कि भयावह हादसे की वजह से शवों के सकारात्मक पहचान में दिक्कत हो रही है। हालांकि सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के शवों की पहचान हो गई है।
पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात की। उनसे पूछा गया कि क्या यह कोई साजिश है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आप क्या समझते हैं अगर ऐसा कुछ होगा तो सेना उसे छोड़ देगी।
बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में शिफ्ट किए गए वरुण सिंह
विलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में चॉपर क्रैश में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को शिफ्ट किया गया है।
स्थानीय लोगों ने दी श्रद्धांजलि, भारत माता जय के लगाए नारे
पार्थिव शरीरों को लाया जा रहा है दिल्ली
पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और एनएसए अजीत डोभाल ने आज शाम पालम तकनीकी क्षेत्र में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने की उम्मीद है। सभी 13 शवों को भारतीय वायु सेना के C-130J सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान में सुलूर से दिल्ली लाया जा रहा है। वायुसेना प्रमुख वहां से पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। जनरल रावत, उनकी पत्नी और ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर सहित चार शवों की सकारात्मक रूप से पहचान कर ली गई है:
हेलीकॉप्टर दुर्घटना के मृतकों में राजस्थान के दो सैनिक शामिल
तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना के मृतकों की सूची में राजस्थान के दो सैनिकों स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह एवं लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह का भी नाम शामिल है। एक सैन्य प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस दुर्घटना में राजस्थान मूल के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह एवं लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह की भी मौत हो गई। हरजिंदर सिंह अजमेर एवं कुलदीप सिंह झुंझुनू जिले के रहने वाले थे। प्रवक्ता ने पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली में जबकि स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अंत्येष्टि यहां उनके पैतृक गांव में की जाएगी।
ग्रुप कैप्टन को बेंगलुरु लाया जाएगा
हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इलाज के लिए बेंगलुरु लाया जाएगा।
यह हेलिकॉप्टर सेवा में करीब 40 साल से है
इस बीच, वायु सेना के इस बेहतरीन एवं कामयाब माने जाने वाले एमआई-17 हेलिकॉप्टर की दुर्घटना के पीछे की वजहों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई तकनीकी खामी थी, अभी इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में टाइम्स नाउ के कंसल्टिंग एडिटर मारूफ रजा ने कहा कि पिछले 26 घंटे की उड़ान में इस हेलिकॉप्टर ने कोई नुस्ख नहीं दिखाया था। यह हेलिकॉप्टर सेवा में करीब 40 साल से है। यही नहीं इस हेलिकॉप्टर के लिए भारत ने रूस के साथ हाल ही में करार किया है। वायु सेना इस चॉपर के अलग-अलग वैरिएंट इस्तेमाल कर रही है।
श्रद्धांजलि का मौका न मिलने पर विपक्ष ने असंतोष जाहिर किया
संसद में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि का मौका नहीं दिए जाने पर विपक्ष ने असंतोष प्रकट किया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि देना चाहता था लेकिन लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया। खड़गे ने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है।
शहडोल के लोगों के मोबाईल पर बिपिन-मधुलिका की तस्वीर
तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से करीबी नाता था, क्योंकि उनकी पत्नी मधुलिका यहां की बेटी है। इस हादसे के बाद से यहां का हर कोई गमगीन है और अपनी तरह से बिपिन रावत व मधुलिका को श्रृद्धांजलि दे रहा है। यही कारण है कि अधिकांश लोगों के मोबाइल के व्हाटसएप के स्टेटस पर उनकी तस्वीर है।
सुलूर एयरबेस लाया जा रहा पार्थिव शरीर
नीलगिरी के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सीडीएस रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों का पार्थिव शरीर सुलूर एयरबेस लाया जा रहा है।
Tamil Nadu | Vehicles carrying mortal remains of CDS Bipin Rawat, his wife and other personnel who died in the Coonoor chopper crash, leave for Sulur airbase from Madras Regimental Centre in Nilgiris district
— ANI (@ANI) December 9, 2021
From Sulur airbase, the mortal remains will be taken to Delhi by air. pic.twitter.com/ZGjFaKJqQc
कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना: ब्लैक बॉक्स बरामद
रक्षा अधिकारियों ने तमिलनाडु में यहां बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर का फ्लाइट रिकॉर्डर यानी ‘ब्लैक बॉक्स’ बरामद कर लिया है। इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्राधिकारियों ने ब्लैक बॉक्स की तलाश का दायरा दुर्घटनास्थल से 300 मीटर दूर से बढ़ाकर एक किलोमीटर तक कर दिया था, जिसके बाद इसे बरामद कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर समेत दो बॉक्स एक स्थान से बरामद किए गए हैं। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए इन्हें दिल्ली या बेंगलुरू ले जाया जा सकता है।
दलाई लामा ने जनरल रावत के निधन पर शोक जताया
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने तमिलनाडु में हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। वायु सेना ने बताया कि तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। दलाई लामा ने कहा, ‘मैं जनरल और उनके साथियों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजन के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं देश की सेवा में जनरल रावत के दीर्घकालिक योगदान को सलाम करता हूं।’
सीएम स्टालिन ने दी श्रद्धांजलि
आज रात दिल्ली आएगा सीडीएस रावत का पार्थिव शरीर
रिपोर्टों के मुताबिक सीडीएस रावत एवं उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर आज रात दिल्ली आएगा। सीडीएस रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ होगा।
एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह करेंगे जांच टीम का नेतृत्व
रक्षा मंत्री ने लोकसभा को बताया कि इस चॉपर घटना की जांच एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं का एक दल कर रहा है। वहीं, घटनास्थल से एयरफोर्स की टीम ने हेलिकॉप्टर के बचे उपकरणों को अपने कब्जे में लिया है।
हादसे के लिए जांच टीम बनाई गई-रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को बताया है कि चॉपर हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। यह टीम कल से अपना जांच शुरू कर सकती है।
चॉपर हादसे पर राजनाथ सिंह ने संसद को दी जानकारी
रक्षा मंत्री राजाथ सिंह ने चॉपर हादसे के बारे में संसद को जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने बताया कि जनरल रावत एक दिन के दौरे पर थे। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले हेलिकॉप्टर को दुर्घटना होते देखा। सिंह ने बताया कि वायु सेना का एमआई-17 चॉपर 11.48 बजे सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी। 12 बजकर 18 मिनट पर हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया।
Indian Air Force (IAF) has ordered a tri-service inquiry into the military chopper crash. The investigation will be led by Air Marshal Manavendra Singh. The inquiry team reached Wellington yesterday itself and started the investigation: Defence Minister Rajnath Singh Lok Sabha pic.twitter.com/l6zE4Kboy6
— ANI (@ANI) December 9, 2021
एमआई-17 के उपकरणों को अपने कब्जे लिया
यूएन महासचिव ने जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया। गुतारेस के प्रवक्ता ने स्टीफेन दुजारिक ने न्यूयार्क में कहा, 'भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर महासचिव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।' दुजारिक ने कहा, 'उन्होंने मृतकों के परिजनों और लोगों और भारत सरकार के प्रति संवदेना जताई है।' दुजारिक ने कहा, 'आपको याद होगा जनरल रावत ने संयुक्त राष्ट्र की सेवा की थी और हम उनके कार्य की सराहना करते हैं। वह कांगो में 2008 और 2009 में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियान में नार्थ किवू ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर थे।'
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के कड़े समर्थक थे जनरल रावत : अमेरिका
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के कड़े समर्थक थे और उन्होंने दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को मजबूत करने में मदद की थी। गौरतलब है कि बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों की मौत हो गयी। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम भारत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। जनरल रावत एक महत्वपूर्ण भागीदार थे।’
दुर्घटना के पहले का वीडियो
संसद में रक्षा मंत्री देंगे बयान
हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में बयान देंगे। वह राज्यसभा में 11.30 बजे और लोकसभा में 12.15 बजे इस हादसे के बारे में संसद के सदस्यों को जानकारी देंगे।
हादसे की जगह पहुंचे आईएएफ चीफ, तमिलनाडु के डीजीपी
उद्धव, फडणवीस ने जनरल रावत, अन्य के निधन पर शोक व्यक्त किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मृत्यु हो जाने पर शोक व्यक्त किया। ठाकरे ने एक ट्वीट में कहा, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के कर्मियों की (हेलीकॉप्टर दुर्घटना में) मृत्यु होने से पूरे देश को गहरा दुख पहुंचा है। हमारा देश इस नुकसान से आहत है, मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।” फडणवीस ने देश के पहले सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक दिग्गज करार दिया।

