Farmers protests :अरविंद केजरीवाल के उपवास पर सीएम अमरिंदर सिंह का करारा हमला, आप का भी पलटवार
Farmers Protests : तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने अपना एक दिन का अनशन सोमवार को समाप्त कर दिया। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन किसान संगठन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उपवास को पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाटक करार देते हुए कहा कि वो अपने फायदे के लिए आत्मा तक बेच सकते हैं।
गत नौ दिसंबर को सरकार के साथ किसानों की छठवें दौर की बातचीत होनी थी लेकिन सरकार के प्रस्ताव से नाराज होकर किसान इस बैठक में शामिल नहीं हुए। सरकार इन कानूनों पर किसानों को भरोसे में लेने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार का कहना है कि एमएसपी कभी खत्म नहीं होगी। गत 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ दिल्ली सीमा के प्रदर्शन स्थलों से किसानों को हटाने की मांग से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई की । किसानों ने देश भर के जिला मुख्यालयों के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। दिल्ली की ओर बढ़ रहा प्रदर्शनकारियों का विशाल समूह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने की कोशिश की लेकिन हरियाणा-राजस्थान सीमा पर उन्हें रोक लिया गया।
अरविंद केजरीवाल के उपवास को अमरिंदर सिंह ने करार दिया नाटक
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा कि जैसा हर पंजाबी जानता है,मैं ईडी या अन्य मामलों से डरने वाला नहीं हूं, अरविंद केजरीवाल आप अपनी आत्मा बेच देंगे, अगर उससे आपके राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति होती हो। अगर आपको लगता है कि किसानों को आप नौटंकी से अपने पाले में कर सकते हें तो आप पूरी तरह से गलत हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यह रिकॉर्ड का एक हिस्सा है जो उर समिति ने इन कानूनों का मसौदा तैयार किया था। आपके पास इन कानूनों को रोकने की शक्ति थी, इस देश के लोगों को बताएं कि ऐसे कानूनों पर केंद्र द्वारा विचार किया जा रहा था। आप व्यापक केंद्र के साथ क्यों गए?
'किसानों की प्रगति के लिए नए कृषि कानून प्रभावी'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नए कृषि कानून किसानों की आर्थिक उन्नति में उपयोगी होंगे। मध्यप्रदेश में किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। मंडी के अलावा फसल को बेचने के वैकल्पिक उपायों का लाभ किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मिंटो हॉल में सिंचाई योजनाओं के वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "मध्यप्रदेश के सिंचाई रकबे में निरंतर वृद्धि की जाएगी। यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भगवान के बाद मेरे लिए किसान हैं। वो धरती पर अन्न उगाता है। खून-पसीना एक करता है। हमारी व्यवस्था का केंद्र बिंदु है किसान। सिंचाई साधनों का विस्तार धरती पुत्र किसानों के लिए वरदान होता है।"
उन्होंने कहा कि, "प्रदेश के सिंचाई रकबे को 65 लाख तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश इस लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय रहेगा।"
अन्ना हजारे ने किसानों के समर्थन में अनशन की चेतावनी दी
मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि पांच फरवरी 2019 को तत्कालीन कृषि मंत्री ने किसानों के संबंध में वादों को पूरा करने का वचन दिया था। लेकिन जमीन पर आज तक कार्यान्वित नहीं हुआ। वो अनशन खत्म नहीं था बल्कि अस्थाई तौर पर रुका हुआ था। किसानों की मांगों के संबंध में वो अनशन करने के बारे में सोच रहे हैं,समय और जगह के बारे में वो अवगत करा देंगे।
किसानों का एक दिन का अनशन खत्म
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के विरोध में किसान नेताओं ने एक दिन के भूख हड़ताल का ऐलान किया था जो अब समाप्त हो चुका है। किसानों के नेता राकेश टिकैट ने कहा कि तय समय और तय जगह पर किसान संगठन सरकार से चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार को अपने नजरिए में बदलाव करना होगा।
संकट में किसान और हम उनके साथ- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे किसान इन दिनों संकट में हैं। जिन लोगों को अपने खेत में पानी भरना चाहिए, वे ठंड के मारे बैठे हैं। लेकिन मैं खुश हूं कि सेना, वकील, अभिनेता, डॉक्टर सहित देश के लोग उनके साथ हैं। हम किसानों के साथ भी हैं
खुले मन से चर्चा के लिए सरकार तैयार, किसान संगठन आगे आएं
कृषि मंत्री एनएस तोमर का कहना है कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं। यदि उनका (किसान यूनियनों का) प्रस्ताव आता है, तो सरकार निश्चित रूप से यह करेगी। हम चाहते हैं कि चर्चा को खंड द्वारा आयोजित किया जाए। वे हमारे प्रस्ताव पर अपनी राय देंगे, हम निश्चित रूप से आगे की वार्ता करेंगे।
किसान आंदोलन पर रास्ता जरूर निकलेगा
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कृषि मंत्री और गृह मंत्री इस मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। अगले दौर की चर्चा जल्द ही होगी। मुझे उम्मीद है कि पहले से बातचीत के लिए आए 40 यूनियनों को भी बातचीत के अगले दौर में शामिल किया जाएगा और एक निष्कर्ष पर आना होगा।
आप नेता उपवास पर, किसानों को दिया समर्थन
कृषि मंत्री तोमर से मिले 10 किसान संगठनों के नेता
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के जारी भूख हड़ताल के बीच ऑल इंडिया किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी से जुड़े उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार और हरियाणा के 10 संगठनों के नेता केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मुलाकात कर रहे हैं। इन किसान नेताओं ने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया है।
हम उन्हें बताना चाहते हैं कि कुछ मिनट ही कितना अहम हैं-टिकैत
दिल्ली यूपी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कुछ समय पहले राजमार्ग-24 को बंद कर दिया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'हम इसे दोबारा नहीं करेंगे। आम लोगों को परेशान करने का हमारा इरादा नहीं है। हम उन्हें एक बार इस बात का अनुभव कराना चाहते थे कि कैसे मिनट ही महत्वपूर्ण हैं।'
मंत्री बोले-सरकार के साथ बात करें किसान
गाजीपुर में एनएच 24 बंद
बड़ी संख्या में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर में राजमार्ग एनएच 24 को यातायात के लिए दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। एनएच पर बड़ी संख्या पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
एमएसपी पर गुमराह कर रही सरकार-भाकियू
शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध में शामिल होगी कांग्रेस
दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान डटे हुए हैं
रेवाड़ी में निषेधाज्ञा लागू की गई
किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार को निषेधाज्ञा लागू की गई और पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती हुई। हरियाणा में दाखिल होने के लिए राजस्थान से बड़ी संख्या में किसानों ने कूच किया है। किसान राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के एनएच-48 पर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर कैंप लगाए हैं।
भाजपा उत्तर प्रदेश में शुरू करेगी किसान सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सोमवार से किसान सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। केंद्र द्वारा लाये गये कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को लेकर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों के धरने में महिलाएं भी शामिल हुईं
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बाजना स्थित मोरकी कॉलेज मैदान में धरना दे रहे किसान नेता रामबाबू कटेलिया को पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया. इससे नाराज महिलाओं ने रविवार की सुबह अवाखेड़ा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर पेड़ डालकर जाम लगा दिया. इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया. महिलाओं ने हिरासत में लिए गए किसान नेता को छुड़वाने की मांग की. यह मांग पूरी होने के बाद ही महिला किसानों ने रास्ता खोला।

