LIVE

Coronavirus News Updates: झारखंड सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

Covid 19 Cases in India: देश में कोरोना संक्रमण की जांच दर प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और मामले भी उसी तरह तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को देश में 2 लाख 15 हजार से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 27, 2020, 00:22 IST
Follow on Google News
Coronavirus News Updates: झारखंड सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन
Photo Credit: AP

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 5 लाख के करीब पहुंच गए हैं। देश में कोरोना सैंपल की टेस्टिंग क्षमता भी बढ़कर 2 लाख 15 हजार प्रतिदिन से अधिक हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा संक्रमण पर काबू पाने के तमाम उपाय किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। कोरोना से मरने वालों के आंकड़े की बात करें तो भारत में अभी तक 15 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यहां जानिए कोरोना वायरस से जुड़ा हर ताजा अपडेट-

JUN 26, 2020 20:40 IST

राजधानी दिल्ली में अब पूरी जुलाई बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली के स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा एलान किया है बताया जा रहा है कि राजधानी में स्कूल अब 31 जुलाई तक बंद रहेंगे,दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने ये जानकारी दी है, कोरोना संकट के चलते ये स्कूल फिलहाल बंद ही चल रहे हैं।इससे पहले मई में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को कब और कैसे खोला जाए, इसके लिए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ एक अहम ऑनलाइन संवाद किया था। संवाद में सिसोदिया के साथ सरकारी स्कूलों के एक हजार प्रिंसिपल शामिल हुए थे, सिसोदिया ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए प्रत्येक स्कूल के स्तर पर योजना बनाने का सुझाव दिया था ।
JUN 26, 2020 17:42 IST

सत्येन्द्र जैन आज हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज


कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है बताया जा रहा है कि इसके बाद आज ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को फीवर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उन्हें सांस लेने में शिकायत होने के साथ हल्का बुखार था फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

JUN 26, 2020 15:57 IST

ओडिशा में कोविड-19 के 218 नए मामले

ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 218 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई। नए मामलों में एनडीआरएफ के सात कर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,180 पहुंच गई।

JUN 26, 2020 15:36 IST

सरकारी आवास में रह सकेंगे कोविड-19 से मरने वाले पुलिस वालों के परिजन


 महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से मुकाबला करते हुए जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है उनके परिवार के लोग सरकारी आवास में दिवंगत पुलिसकर्मी की सेवानिवृत्ति की तारीख तक रह सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मार्च से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये काम करने वाले 51 पुलिसकर्मियों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है।

JUN 26, 2020 14:19 IST

असम सरकार का बड़ा फैसला

असर सरकार ने पूरे कामरूप जिले में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'यह लॉकडाउन 28 जून से लेकर अगले 14 दिन तक जारी रहेगा। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। असम के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार तथा रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा।'
JUN 26, 2020 13:35 IST

दिल्ली में बेहतर हुई टेस्टिंग की क्षमता

''दिल्ली में COVID19 मामले अधिक हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और चिंता करने की कोई बात नहीं है। हमने परीक्षण तीन गुना बढ़ा दिया है, लेकिन पॉजिटिव मामलों में लगभग 3000 प्रति दिन की वृद्धि हुई है। कुल COVID19 मरीज़ो में से लगभग 45,000 लोग ठीक हो चुके हैं''

JUN 26, 2020 12:23 IST

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे हैं मामले

राजस्थान में आज सुबह साढ़े दस बजे तक 91 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी तक16387 मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

JUN 26, 2020 11:51 IST

महाराष्ट्र में एक मस्जिद को कोविड-19 केंद्र में बदला

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक मस्जिद को अस्थायी कोविड-19 केंद्र में तब्दील कर दिया गया है, जहां मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। मस्जिद के प्रशासकों ने मानवीय रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया।

JUN 26, 2020 11:06 IST

दिल्ली में 'ड्राइव थ्रू'  टेस्टिंग

दिल्ली में डॉ.डंग्स लैब (निजी लैब) द्वारा 20मिनट 'ड्राइव थ्रू'  टेस्टिंग की जा रही है। डॉ.डंग्स लैब केCEOडॉ.अर्जुन डांग ने बताया,' दिल्ली में बढ़ते मामलों को कम करने के लिए 'ड्राइव थ्रू' शुरू किया गया है।ये तीन जगहों पर है-साकेत, पंजाबी बाग और सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास है।

JUN 26, 2020 10:43 IST

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौत

शुक्रवार सुबह तक जिन 407 लोगों की मौत हुई उनमें से 192 लोगों की महाराष्ट्र में, दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 45, गुजरात में 18, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 15-15, आंध्र प्रदेश में 12, हरियाणा में 10, मध्य प्रदेश में आठ, पंजाब में सात, कर्नाटक में छह, तेलंगाना में पांच, राजस्थान में चार और जम्मू कश्मीर में दो लोगों की मौत हुई।