Coronavirus News Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के 5368 नए केस, कुल मामले 2 लाख 11 हजार से ज्यादा, 9026 मौतें
दुनिया भर के सैकड़ों वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा से भी फैलता है। वैज्ञानिकों की इस राय के बाद कोविड-19 के फैलाव पर नई बहस छिड़ सकती है। विश्व भर में कोरोना वायरस से एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5.33 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। भारत कोविड-19 से संक्रमित होने वाला अब दुनिया का तीसरा देश बन गया है।
देश में एक दिन में कोविड-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सात लाख के निकट पहुंच गई। भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,97,413 हो गए हैं। देश में अभी तक कोविड-19 के 4,24,432 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में 2,53,287 लोगों का इलाज जारी है। देश में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई है।
नोएडा में कोरोना के 60 नए मामले
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए। जिले में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में अब तक 2,831 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। 1762 लोग उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि 1041 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
मुंबई में कोरोना के 1201 नए केस
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 524 नए कोरोना मामले और पांच मौतें रिपोर्ट हुईं। कुल मामलों की संख्या 20,688 और मरने वालों की संख्या 461 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,949 है। पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोविड 19 के 735 पॉजिटिव मामले और 17 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामले 36,858 तक बढ़ गए, जिसमें 26,323 ठीक/डिस्चार्ज और 1,962 मौतें शामिल हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के 1201 नए मामले आए हैं और 39 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 85,326 हो गई है, जिसमें 57,152 ठीक हो गए हैं। मुंबई में कुल 4,935 मौतें हो चुकी है।
महाराष्ट्र में 5368 नए केस
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5368 नए मामले सामने आए हैं और 204 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 2,11,987 हो गई है और मरने वालों की संख्या 9,026 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 87,681 है। मरीजों का रिकवरी रेट 54.37% है। कुल 1,15,262 रोगी अभी तक ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली में कोरोना केस 1 लाख पार
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1379 नए मामले सामने आने के बाद कोविड 19 मामलों ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल मामलों की संख्या 1,00,823 हुई जिनमें 72,088 रिकवर/ विस्थापित /डिस्चार्ज और 25,620 सक्रिय मामले शामिल हैं। आज 48 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,115 पर है।
5,327 RTPCR tests and 8,552 rapid antigen tests conducted today. Total tests done so far is 6,57,383: Delhi Government https://t.co/ynzrLfUTAL pic.twitter.com/PVpY3pL4CB
— ANI (@ANI) July 6, 2020
कोविड-19 से संक्रमित पत्रकार ने एम्स की इमारत से कूदकर आत्महत्या की
दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में कोविड-19 का इलाज करा रहे 37 वर्षीय एक पत्रकार ने सोमवार दोपहर अस्पताल की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाला पत्रकार एक हिंदी दैनिक अखबार में काम करता था।
टाटा संस ने की महाराष्ट्र सरकार की मदद
टाटा संस महाराष्ट्र को 20 एंबुलेंस, 100 वेंटिलेटर और 10 करोड़ रुपए नकद दान प्रदान कर रही है; सीएम उद्धव ठाकरे को ये दान मिला: राज्य का मुख्यमंत्री कार्यालय
दिल्ली में 10,000 बेड खाली
कोविड 19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया। केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में हमारे पास कुल साढ़े 15000 बेड हैं। अभी दिल्ली में 5100 मरीज हैं यानि अभी भी 10000 बेड खाली हैं। ICU बेड को बढ़ाने पर हमारा ध्यान है। पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 45 ICU बेड थे, जो बढ़ाकर 200 ICU बेड हो गए हैं।'
UP में कोरोना के 933 नए केस
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, उत्तर प्रदेश ने बताया, 'पिछले 24 घंटों में 933 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, लगभग 348 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 24 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। कुल एक्टिव केसों की संख्या 8718, कुल डिस्चार्ज 19109 और मरने वाले लोगों की कुल संख्या 809 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 25918 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8,87,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
114 भारतीय को वापस भेजेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान कोविड-19 संकट के चलते अपने यहां फंसे 114 भारतीय नागरिकों को वापस भएजेगा। ये भारतीय नागरिक अटारी-वाघा सीमा के जरिए नौ जुलाई को भारत को सौंपे जाएंगे। पाकिस्तान की ओर से जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
बिहार में कोरोना के 276 नए केस मिले
बिहार में कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। सोमवार को राज्य में इस महामारी के 276 नए केस मिले। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 276 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहगना है कि प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा 12,140 पहुंच गया है।
देश में 1 करोड़ से ज्यादा हुए कोविड टेस्ट
भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 के टेस्ट में कीर्तिमान खड़ा किया है। आईसीएमआर ने सोमवार को बताया कि उसने देश में एक करोड़ व्यक्तियों में कोविड-19 की जांच पूरी कर ली है। पिछले 24 घंटे में 1, 80, 596 सैंपल की जांच हुई है।
राजस्थान में कोविड-19 के99 नए केस मिले
राजस्थान में आज कोरोना वायरस से संक्रमण के 99 नए केस मिले जबकि तीन मरीजों की मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 20263 हो गई है। राज्य में एक्टिव केस 3836 हैं। वहीं 15968 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं।
केरल में और सख्ती
भारत में पिछले 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा केस
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24, 248 केस सामने आए हैं जबकि 425 लोगों की मौत हुई है। देश में पॉजिटिव केस की संख्या 6,97,413 है इनमें से एक्टिव केस 2,53, 287 हैं जबकि 4,24,433 लोगों को उपचार के बाद ठीक कर दिया गया है। कोरोना महामारी से देश में अब तक 19,693 लोगों की मौत हुई है।
ताजमहल दर्शन के लिए बंद रहेगा
कोविड-19 से प्रभावित दुनिया का तीसरा देश बना भारत
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने वाला भारत अब दुनिया का तीसरा देश बन गया है। संक्रमण के मामले में भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद अब भारत का नंबर है। देश में संक्रमण की संख्या 6.9 लाख पहुंच गई है। रविवार को देश में एक दिन में रिकॉर्ड 24,850 मामले आए जबकि 613 लोगों की जान गई।
हवा के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस का संक्रमण
कोविड-19 संक्रमण फैलने के बारे में अब तक यही कहा जा रहा था कि इसका संचार हवा के जरिए नहीं होता है लेकिन अब कई वैज्ञानिकों का मानना है कि हवा में छोटे-छोटे कणों में मौजूद कोरोना वायरस लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से कोरोना संक्रमण के फैलाव पर जारी उसके दिशा-निर्देशों में बदलाव करने की मांग की गई है।

