LIVE

Coronavirus News Update: दिल्ली में स्ट्रीट वेंडर्स और हॉकर्स को सुबह 10 बजे से रात 8 तक काम की परमीशन

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 14 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। कई राज्यों में इस महामारी की संख्या में तेज वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक द्वारा अपने आंकड़ों को अपडेट किए जाने के बाद रविवार को देश के कोविड-19 की कुल संख्या में 21 हजार नए मामलों का इजाफा हुआ। रविवार को दिल्ली में कोरोना से रिकवरी रेट करीब 88 प्रतिशत पर पहुंच गई।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 28, 2020, 00:05 IST
Follow on Google News
Coronavirus News Update:   दिल्ली में स्ट्रीट वेंडर्स और हॉकर्स को सुबह 10 बजे से रात 8 तक काम की परमीशन
Photo Credit: PTI

देश में अनलॉक 3.0 लागू करने के लिए सरकार दिशानिर्देश तैयार करने की प्रक्रिया में है। चर्चा है कि अनलॉक 3.0 एक अगस्त से लागू होगा। इस चरण में सरकार कुछ नए रियायतों की घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि अनलॉक 3.0 में सरकार जिम और सिनेमाघरों को खोलने की छूट दे सकती है। सरकार अभी स्कूल और मेट्रो सेवा को खोलने की अनुमति नहीं दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता, मुंबई और नोएडा में उच्च क्षमता वाले कोविड-19 जांच केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। इस वर्चुअल उद्घाटन में उनके साथ महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। 

JUL 28, 2020 00:05 IST

दिल्ली में वीकली बाजारों को फिलहाल इजाजत नहीं

दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली में स्ट्रीट वेंडर्स और हॉकर्स को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक काम करने की अनुमति दी गई है, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर फिलहाल बाकी इलाकों में 1 हफ्ते के लिए दी गई है अनुमति वहीं साप्ताहिक बाजारों को फिलहाल इजाजत नहीं वहीं  दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 1,31,219 हो गई। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 26 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,853 हो गई है ।

JUL 27, 2020 21:52 IST

दिल्ली में पिछले 2 महीने में आज कोरोना केसों में सबसे बड़ी गिरावट

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 1,31,219 हो गई। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 26 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,853 हो गई है।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार दोपहर जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राजधानी में रविवार को संक्रमण के 1075 नए मामले सामने आए थे।दिल्ली में फिलहाल 10,994 रोगियों का इलाज चल रहा है। रविवार को इनकी संख्या 11,904 थी। शहर में अब तक 1,16,372 लोग ठीक हो चुके हैं।

JUL 27, 2020 20:49 IST

महाराष्ट्र राज्य में रिकवरी दर 57.84% हुई

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 8706 रोगियों को आज छुट्टी दी गई; 2,21,944 कोरोना रोगियों को आज तक पूरी रिकवरी के बाद छुट्टी दे दी गई; राज्य में रिकवरी दर 57.84% है वहीं राज्य में आज 227 मौतें और 7924 ताजा कोरोना मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या अब 3,83,723 है जिनमें 2,21,944 रिकवर मामले और 1,47,592 सक्रिय मामले शामिल हैं

JUL 27, 2020 19:30 IST

कर्नाटक में कोरोना के 5,324 नए मामले और 75 मौतें आईं सामने

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आज कोरोना के 5,324 नए मामले और 75 मौतें सामने आई हैं, राज्य में कुल केस 1,01,465 हुए, अब तक 1953 की मौत हुई हैं वहीं तमिलनाडु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 6993 नए मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल केस 2,20,716 हुए। फिलहाल 54,896 ऐक्टिव केस हैं।

JUL 27, 2020 18:26 IST

यूपी में 3578 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या लगभग सत्तर हजार पहुंची

उत्तर प्रदेश राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 3,578 नए कोरोना मामले और 31 मौतें हुई हैं वहीं राज्य में सक्रिय मामले 26,204 हैं। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मृतकों की संख्या 1456 हो गयी हैं जबकि इस महामारी के 3578 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या लगभग सत्तर हजार तक पहुंच गई हैं।उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में 26,204 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 42,833 लोग स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं। संडे को प्रदेशभर में एक लाख छह हजार 962 जांच की गई जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

JUL 27, 2020 18:18 IST

"नोएडा, मुंबई और कोलकाता में बनी ये हाईटेक लैब कोरोना से जंग में मददगार साबित होंगी"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम देश के तीन प्रमुख शहरों में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना हाईटेक टेस्टिंग सेंटरों का उद्घाटन किया। पीएम मोदी का कहना था कि नोएडा, मुंबई और कोलकाता में बनी ये हाईटेक लैब न केवल कोरोना से बल्कि दूसरी बीमारियों के खिलाफ जंग में भी मददगार साबित होंगी। पीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिक कोरोना की असरदार वैक्‍सीन बनाने पर तेजी से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'दिल्‍ली-एनसीआर, मुंबई और कोलकाता आर्थिक गतिविधियों के सेंटर हैं। यहां देश के लाखों युवा अपने करियर, अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। अब तीनों जगह टेस्‍ट की उपलब्‍ध क्षमता में 10 हजार टेस्‍ट की क्षमता और जुड़ने जा ही है।'
JUL 27, 2020 15:46 IST

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आए

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.31 लाख से अधिक हो गई। इसके अलावा बीते 24 घंटे में छह रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,853 हो गई है।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार दोपहर जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।राजधानी में रविवार को संक्रमण के 1075 नए मामले सामने आए थे।दिल्ली में फिलहाल 10,994 रोगियों का इलाज चल रहा है। रविवार को इनकी संख्या 11,904 थी।
 

JUL 27, 2020 15:00 IST

केरल : कोविड-19 के मरीज के अंतिम संस्कार का किया विरोध

कोट्टायम में कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वाले बुजुर्ग व्यक्ति के एक शवदाह गृह में अंतिम संस्कार का स्थानीय लोगों ने घंटो तक विरोध किया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार रात में अंतिम संस्कार हुआ। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुट्टमबलम के सार्वजनिक शवदाह गृह में 83 वर्षीय व्यक्ति के अंतिम संस्कार के विरोध के मामले में भाजपा के एक नगर पार्षद और 30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रविवार शाम में स्थानीय लोगों के विरोध के बीच कोट्टायम के विधायक तिरुवरनचुर राधाकृष्णन समेत कई प्रतिनिधि ने इसमें हस्तक्षेप किया, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति का अंतिम संस्कार रूका रहा।

JUL 27, 2020 15:00 IST

दिल्ली : कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए केस 

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.31 लाख से अधिक हो गई। इसके अलावा बीते 24 घंटे में छह रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,853 हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार दोपहर जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राजधानी में रविवार को संक्रमण के 1075 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली में फिलहाल 10,994 रोगियों का इलाज चल रहा है। रविवार को इनकी संख्या 11,904 थी।

JUL 27, 2020 13:09 IST

महाराष्ट्र पुलिस में 101 नए केस मिले

महाराष्ट्र पुलिस बल में कोरोना वायरस से 101 नए केस मिले हैं जबकि एक की मौत हुई है। महाराष्ट्र पुलिस में संक्रमण की संख्या बढ़कर 8,584 हो गई है जिनमें से 6,538 को उपचार के बाद ठीक कर दिया गया है और अब तक 94 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

JUL 27, 2020 13:07 IST

'दिल्ली के अस्पतालों में 2,500 बेड्स रिक्त'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राजधानी के अस्पतालों में अभी 15,500 बेड्स के इंतजाम हैं। इन अस्पतालों में केवल 2800 कोविड के मरीज हैं जबकि 12,500 बेड्स रिक्त हैं। जून में दिल्ली संक्रमण के मामले में देश में दूसरे पायदान पर थी लेकिन अब यह दसवें पायदान पर पहुंच गई है।
JUL 27, 2020 10:38 IST

कोविड का रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 63.92%

भारत सरकार ने बताया कि देश में कोविड-19 से रिकवरी रेट बढ़कर 63.92 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब रिकवरी और मृत्यु का रेशियो 96.55%:3.45% है।
JUL 27, 2020 09:36 IST

एक दिन में रिकॉर्ड 49,931 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49,931 नए केस मिले जो कि एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। पिछले एक दिन में इस महामारी से 708 लोगों की जान गई है। देश में कोविड-19 के कुल 14,35,453 केस हैं जिनमें से 4,85,114 केस एक्टिव हैं। अब तक 9,17,568 लोगों को उपचार के बाद ठीक/डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि अब तक 32,771 लोगों की जान गई है।
JUL 27, 2020 09:35 IST

कोविड-19: फ्लोरिडा में संक्रमण के मामले न्यूयॉर्क से अधिक हुए

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दिन में कोविड-19 के 9,300 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद यहां कोरोना वायरस के मामले अब न्यूयॉर्क से अधिक हो गए हैं। फ्लोरिडा में अब तक कोविड-19 के कुल 4,23,855 मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में सबसे अधिक 4,53,659 मामले कैलिफोर्निया में सामने आए हैं। हालांकि कैलिफोर्निया की आबादी फ्लोरिडा से दोगुनी है। वहीं एक समय अमेरिका में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित रहे न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के 4,11,736 मामले हैं। फ्लोरिडा में रविवार को कोविड-19 के 9,344 मामले सामने आए। यहां कोविड-19 के मरीजों की औसत उम्र 40 वर्ष है। वहीं फ्लोरिडा में 78 और लोगों की जान जाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,972 हो गई है।

JUL 27, 2020 09:35 IST

प्रयागराज में कोविड-19 से तीन और की मौत 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार को 114 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां अभी तक इस वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 1,578 पहुंच गई। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि रविवार को तीन व्यक्तियों की इस वायरस से मृत्यु हो गई जिससे प्रयागराज में अभी तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 48 पहुंच गई। उन्होंने बताया कि रविवार को 41 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 832 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 698 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।