Coronavirus News Update: दिल्ली में कोरोना के 1025 नए केस, कुल मामले 1 लाख 28 हजार से ज्यादा, 3777 मौतें
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। जिस तेजी के साथ यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसमें तीन दिनों के भीतर संक्रमण के कुल केस एक लाख से अधिक बढ़ जा रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर ऐसा ही हुआ, जब 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 49 हजार से अधिक मरीज सामने आए। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले देश में नई चिंताएं पैदा कर रहे हैं। एक लाख का आंकड़ा छूने में महज तीन दिनों का समय लग रहा है। शुक्रवार को भी यहां रिकॉर्ड 49 हजार से अधिक मामले सामने आए, जो एक दिन में संक्रमण की अब तक सबसे बड़ी संख्या है। संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच यहां कुल केस 13 लाख के करीब पहुंच गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 30 हजार को पार कर चुकी है। इससे बचाव के लिए अब तक कोई सटीक दवा या टीके का ईजाद नहीं हो सका है, जिससे चिंता और बढ़ रही है। हालांकि इसे लेकर भारत सहित दुनियाभर में लगातार ट्रायल हो रहे हैं, जिससे उम्मीदें बंधी हैं। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े ताजा अपडेट्स :
यूपी में कोरोना के 2,712 नए केस
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,712 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 21,711 एक्टिव केस हैं, जबकि पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 37712 हो गई है। अब तक 1348 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50697 सैंपल्स की जांच गुरुवार को की गई है और अब तक प्रदेश में 17,05,348 सैंपल्स की जांच की गई है।
दिल्ली में कोरोना के 1025 नए केस
आज दिल्ली में 1025 कोविड 19 मामले सामने आए हैं। आज 1866 मरीज ठीक हुए हैं और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले बढ़कर 1,28,389 हो गए हैं, जिनमें 1,10,931 ठीक हो गए हैं। दिल्ली में अभी तक 3777 मौतें हुई हैं। अभी सक्रिय मामलों की संख्या 13,681 हैं।
5328 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 13,810 Rapid antigen tests conducted today. A total of 9,08,735 tests have been done so far: Government of Delhi https://t.co/I5FV3kJ13N
— ANI (@ANI) July 24, 2020
महाराष्ट्र में कोरोना के 9615 नए केस
महाराष्ट्र में आज कोविड 19 के 9615 नए मामले सामने आए हैं और 278 मौतें हुईं हैं। इस दौरान 5714 को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 3,57,117 हो गए हैं, जिनमें से 1,99,967 मरीज ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से 13,132 मौतें हुई हैं।
तमिलनाडु में 6785 नए केस
तमिलनाडु में आज 6785 नए COVID 19 मामले रिपोर्ट किए गए है। कुल मामले 1,99,749 हो गए हैं। जिसमें 53,132 सक्रिय मामले हैं। 6,504 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया, अब तक कुल 1,43,297 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। मरने वालों का आंकड़ा 3320 पर है।
कर्नाटक में 5007 नए केस
कर्नाटक में 5007 नए कोविड 19 पॉजिटिव मामले सामने आए और 110 मौतें हुईं हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 85,870 है जिसमें 52,791 सक्रिय मामले और 1,724 मौतें शामिल हैं।
कोलकाता एयरपोर्ट पर 25, 29 जुलाई को उड़ानों का संचालन नहीं होगा
पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन के मद्देनजर 25 और 29 जुलाई को कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन निलंबित रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, 'अब तक यह फैसला किया गया है कि 25 और 29 जुलाई को उड़ानों का संचालन नहीं होगा।' कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।
UP में 1 लाख टेस्ट का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, 'मुख्यमंत्री जी द्वारा आज कोविड19 के संदर्भ में बैठक की गई, उन्होंने प्रदेश में 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखने को कहा है। 30 लाख से अधिक आबादी वाले जनपदों में अब रैपिड एंटीजन टेस्ट 2000 तक अब पहुंचाया जाए और बाकी जिलों में 1000 टेस्ट तक किए जाएं।'
यूपी में कोरोना के 2712 नए केस
उत्तर प्रदेश के उपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, 'पिछले 24 घंटों में 2712 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 21711 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 37712 हो गई है। अब तक 1348 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 50697 सैंपल्स की जांच की गई है और अब तक प्रदेश में 1705348 सैंपल्स की जांच की गई है।'
बिहार में विकराल होती स्थिति
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां शुक्रवार को 1820 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण की कुल संख्या 33,511 हो गई है। इस बीच पटना एम्स के निदेशक प्रभात कुमार का कहना है कि राज्य में जब तक लॉकडाउन था, कोविड-19 के प्रसार की स्थिति नियंत्रण में थी। लेकिन यहां लॉकडाउन हटाए जाने के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं। लोगों की लापरवाही की वजह से भी स्थिति गंभीर होती जा रही है, जो दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
Till the time lockdown was imposed in Bihar, the spread of #COVID was under control. But, after lockdown was lifted, the number of cases has been increasing. The situation is worsening due to carelessness by people in following the guidelines: Prabhat Kumar, Director AIIMS Patna pic.twitter.com/AL5kXW1ZDO
— ANI (@ANI) July 24, 2020
महाराष्ट्र में गर्भवती महिलाओं को दफ्तर नहीं जाने की छूट
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की विकराल होती स्थिति के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उन महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को दफ्तर जाने से छूट दी है, जो गर्भवती हैं या जिन्हें किसी अन्य तरह की गंभीर बीमारी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जबकि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3,47,502 हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 12,854 हो गई है।
झारखंड में भी प्लाज्मा थेरेपी से होगा इलाज
कोरोना वायरसर संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब झारखंड में भी प्लाज्मा थेरेपी का सहारा लिया जाएगा। इसे कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में काफी कारगर माना जा रहा है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि यहां 28 जुलाई से प्लाज्मा थेरेपी के जरिये इलाज शुरू किया जाएगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स में इसका उद्घाटन करेंगे।
भारत में स्थिति बेहतर : डॉ. हर्षवर्धन
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यहां अब भी प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमण का आंकड़ा कम है और भारत में स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि यहां रिकवरी रेट जहां 63.45 प्रतिश है, वहीं इस घातक संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर 2.3 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक 1.5 करोड़ से अधिक RTPCR टेस्ट किए जा चुके हैं। इस समय देश में 3.5 लाख से अधिक नमूनों की रोजाना जांच की जा रही है, जबकि आगामी लक्ष्य इसे बढ़ाकर प्रतिदिन 10 लाख करने का तय किया गया है।
India has so far reported 1.25 million cases and more than 30,000 deaths due to #COVID19. India has one of the lowest cases and deaths per million population. Our recovery rate stands at 63.45% whereas our mortality is at 2.3%: Dr Harsh Vardhan, Union Health Minister. pic.twitter.com/qO0nL4JiKT
— ANI (@ANI) July 24, 2020
ओडिशा में 1594 नए मामले
ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1594 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर यहां 22,693 हो गए हैं। यहां 14,393 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,147 एक्टिव केस हैं। राज्य में 6 अन्य लोगों की जान इस घातक संक्रमण से गई है, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है।
रिकवरी रेट 63.45 प्रतिशत
देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा जहां 13 लाख के करीब पहुंच चुका है, वहीं यहां रिकवरी रेट 63 प्रतिशत से अधिक बताया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
रेलवे ने लॉन्च किया चेक-इन मास्टर एप
मुंबई में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को देखते हुए मध्य रेलवे मुंबई डिविजन ने चेक-इन मास्टर एप लॉन्च किया है। यह एप छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पर टिक चेक करने वाले स्टाफ के लिए लॉन्च किया गया है।
To prevent the spread of #COVID19, Central Railway Mumbai Division has launched an App called CheckIn Master for the ticket checking staff at Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Mumbai: Public Relations Department, Central Railway pic.twitter.com/BC01saIUNx
— ANI (@ANI) July 24, 2020
15 अगस्त को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह और कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी सरकारी दफ्तरों, राज्य सरकारों, गवर्नर्स से कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहीं भी सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन न हो, जहां भीड़ एकत्र हो। इसके बजाय इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाए।
Ministry of Home Affairs (MHA) issues advisory for Independence Day celebrations. Ask all govt offices, states, Governors etc to avoid congregation of public and use technology for the celebrations. #COVID19 pic.twitter.com/aQlxy9GXNA
— ANI (@ANI) July 24, 2020
राजस्थान में 375 नए केस
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर अब 33,595 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 598 हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां कोरोना संक्रमण के 375 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की जान गई है। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों में 9,125 एक्टिव केस हैं।
मास्क नहीं पहनने पर लगेगा भारी-भरकम जुर्माना
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है और ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है। झारखंड भी इन्हीं राज्यों में है। लेकिन यहां जुर्माने की जो राशि तय की गई है, उसकी वजह से वह चर्चा में है। यहां सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालों से एक लाख का जुर्माना वसूलने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ-साथ दोषी को दो साल कैद की सजा देने की बात भी शामिल है। इसे कानूनी रूप देने के लिए अब विधानसभा से पारित कराया जाना है। वहीं, बीजेपी ने इसका विरोध करते हुए इसे गरीब विरोधी बताया है।
24 घंटों में रिकॉर्ड 49 हजार से अधिक केस
देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वारयस संक्रमण के सर्वाधिक 49,310 केस सामने आए हैं, जो एक दिन में संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,87,945 हो गए हैं, जिनमें से 4,40,135 एक्टिव केस हैं, जबकि 8,17,209 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों के दौरान यहां 740 लोगों की जान इस घातक संक्रमण से गई है, जिसके बाद इस संक्रामक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30,601 हो गई है।
एक दिन में 3.52 लाख से अधिक नमूनों की जांच : ICMR
देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अब रोजाना तीन लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है। गुरुवार को यहां साढ़े तीन लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, गुरुवार को यहां 3,52,801 नमूनों की जांच की गई। 23 जुलाई तक यहां 1,54,28,170 नमूनों की जांच की गई है।

