Corona Updates: जानलेवा बना हुआ है कोरोना, 24 घंटे में महाराष्ट्र में 864-कर्नाटक में 482-दिल्ली में 332 मौतें
Corona Crisis News: देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर जारी है। आम लोगों को अभी कोविड 19 से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। वहीं चिंता की बात है कि मौत के आंकड़ें भी लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों की अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए विश्व समुदाय की तरफ से राहत सामग्री का पहुंचना जारी है।
Coronavirus : देश में कोरोना की लहर का कहर जारी है। पूरे देश में इसका असर देखा जा रहा है। देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,18,92,676 हो गए हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में 10 मई से दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण भी जारी है। अभी तक कुल 16,73,46,544 वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी है। कल यानी 7 मई को कुल 22,97,257 खुराकें दी गईं। कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां बने रहें:
छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 223 मौतें
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 12,239 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 371 डिस्चार्ज हुए, 11,270 होम आइसोलेशन में हैं और 223 मौतें हुई हैं। कुल मामले 8,42,356 हो गए हैं। अब तक 1,32,480 को डिस्चार्ज किया गया और कुल 7,01,116 ठीक हुए। मरने वालों की संख्या 10,381 हुई। अभी सक्रिय मामले 1,30,859 हैं।
पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 127 मौतें
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 19,436 नए कोविड 19 मामले, 18,243 रिकवरी और 127 मौतें दर्ज की गई।
सक्रिय मामले 1,25,164
कुल मामले 9,73,718
कुल रिकवरी 8,36,351
मृत्यु 12,203
कर्नाटक में 24 घंटे में 482 मौतें
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 47,563 नए कोविड 19 मामले, 482 मौतें और 34,881 रिकवरी दर्ज की गई हैं।
सक्रिय मामले 5,48,841
कुल मामले 18,86,448
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 864 मौतें
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,605 नए मामले सामने आए। इस दौरान 82,266 रिकवरी हुईं और 864 मौतें दर्ज की गईं। कुल मामले 50,53,336 हुए। अभी तक कुल रिकवरी 43,47,592 हैं। इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 75,277 हुई। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 6,28,213 हैं।
हरियाणा में 24 घंटे में 155 मौतें
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 14,667 नए कोविड 19 मामले, 14,366 रिकवरी और 155 मौतें दर्ज की गई।
कुल मामले 6,02,349
कुल रिकवरी 4,80,786
मृत्यु 5454
सक्रिय मामले 1,16,109
UP में 24 घंटे में 298 मौतें
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,847 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,721 रोगी ठीक हुए हैं और 298 मौतें दर्ज की गई हैं। अभी सक्रिय मामले 2,45,736 हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले 14,80,315 हैं।
81 प्रतिशत एक्टिव केस 12 राज्यों में
कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन रोगियों में से 80.68 प्रतिशत मामले 12 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 6.57 लाख है, उसके बाद कर्नाटक में 536661, केरल में 402997, उत्तर प्रदेश में 254118 और राजस्थान में 199147 मरीज हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में भी उपचाराधीन रोगियों की संख्या ज्यादा है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है। मौत के नए मामलों में, सर्वाधिक 898 मौत महाराष्ट्र में हुई जबकि कर्नाटक में 592, उत्तर प्रदेश में 372, दिल्ली में 341, छत्तीसगढ़ में 208, तमिलनाडु में 197, पंजाब में 165, राजस्थान में 164, हरियाणा में 162, उत्तराखंड में 137, झारखंड में 136, गुजरात में 119 और पश्चिम बंगाल में 112 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली में 24 घंटे में 332 मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,364 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20,160 मरीज ठीक हुए हैं और 332 मौतें हुई हैं। कुल मामले बढ़कर 13,10,231 हुए। अभी तक कुल 12,03,253 रोगी ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 19,071 हुई। वर्तमान में 87,907 सक्रिय मामले हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 23.34% हो गई है।
पिछले 7 दिनों में 180 जिलों में एक भी कोरोना केस नहीं: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया, 'पिछले 7 दिनों से देश के 180 जिलों में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं देखा गया है। 18 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई भी मामला दर्ज नहीं किया है। पिछले 21 दिनों में 54 जिलों में कोई नया मामला नहीं देखा गया है।'
पीएम मोदी ने राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की
देश में संक्रमण के कुल मामले 2,18,92,676 हुए
Tamilnadu में लगा दो हफ्ते का 'पूर्ण लॉकडाउन'
तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में दो हफ्ते का 'पूर्ण लॉकडाउन' लगाने की शनिवार को घोषणा की।मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि 'अपरिहार्य कारणों' से लॉकडाउन लगाया जा रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक से मिली जानकारियों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, 'पूर्ण लॉकडाउन 10 मई को सुबह चार बजे से 24 मई को सुबह चार बजे तक लागू रहेगा।'
औरंगाबाद में संक्रमण के 988 नए मामले आए सामने, 26 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 988 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,30,836 हो गई है।संक्रमण से 26 और मरीजों की मौत हो जाने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,709 हो गई।संक्रमण के ये मामले और मौत की यह संख्या शुक्रवार को सामने आई।संक्रमण से 1,266 और मरीजों के ठीक हो जाने के कारण अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,19,117 हो गई है। जिले में अभी 9,010 मरीजों का उपचार चल रहा है।

