Bihar Cabinet Expansion 2022: नीतीश सरकार में राजद बना 'बड़ा भाई', RJD से बने 16 मंत्री
Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion 2022, Bihar Cabinet Minister List 2022 : मंगलवार को नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजद नेता तेज प्रताप यादव सहित करीब 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रियों के शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह कैबिनेट के साथ आज बैठक करेंगे।
Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion 2022: सारण के मढौरा से राजद विधायक जितेंद्र राय ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। राय युवा हैं और उन्हें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का करीबी बताया जाता है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वह रामगढ़ से विधायक हैं। जेडीयू कोटे से जमां खान भी मंत्री हैं। वह बीएसपी छोड़कर जनता दल-यूनाइटेड में आए हैं। वह चैनपुर से विधायक हैं। अमरपुर से विधायक जयंत राज भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने हैं। वह जेडीयू से विधायक हैं। इसके साथ ही अनीता देवी भी मंत्री बनी हैं। अनीता देवी नोखा से आरजेडी विधायक हैं। जेडीयू से विजेंद्र यादव ने शपथ ले ली है। वह सुपौल सदर सीट से 30 सालों से विधायक हैं। नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। इसके साथ ही करीब 15 सालों से लागातर वह प्रदेश में मंत्री हैं।
गत 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने दोबारा सीएम पद की शपथ ली जबकि डिप्टी सीएम पद पर तेजस्वी यादव ने शपथ ली। गत नौ अगस्त को नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन से अलग हो गए और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। त्यागपत्र देने के बाद नीतीश ने उसी दिन 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल फागू चौहान को सौंपी।
नीतीश कुमार को 5, तेजस्वी को 4 मंत्रालयों का प्रभार
राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ
राजद कोटे से तेज प्रताप यादव, समीर कुमार महासेठ, चंद्रशेकर, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामानंद यादव, जितेंद्र कुमार राय, अनीता देवी, सुधाकर सिंह, आलोक मेहता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
31 मंत्रियों ने ली शपथ
नीताश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें राजद, जद-यू, कांग्रेस सहित महागठबंधन के अन्य दलों के सदस्य शामिल हैं। राजद के कोटे से 16 और जदयू के कोटे से 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस से दो विधायकों, मांझी की पार्टी हम से एक, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
कैबिनेट की बैठक करेंगे सीएम नीतीश
मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आज शाम कैबिनेट की बैठक करेंगे। थोड़ी देर में मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।
कांग्रेस के दो सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली।
मदन सहनी, शीला कुमारी ने ली शपथ
आफाक आलम, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय झा, ललित यादव, कुमार सर्वजीत ने मंत्री पद की शपथ ली। जद-यू शीला कुमारी मंडल, चंद्रशेखर और अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है।
तेज प्रताप यादव ने ली शपथ
राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से तेज प्रताप यादव, विजय चौधरी, विजेंद्र चौधरी, आलोक मेहता, सुरेंद्र यादव, लेसी सिंह, अशोक चौधरी और रामानंद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है।
शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल पहुंचे
शपथ ग्रहण को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी उन्हें अगली पंक्ति में बिठाया गया है। राज्यपाल फागू चौहान भी पहुंच चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। समारोह में बड़ी संख्या में राजद और जद-यू के कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
आरजेडी के पास होगा शिक्षा विभाग
सूत्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग इस बार राजद के कोटे में जा रहा है। पहले यह विभाग जद-यू के पास था। वित्त विभाग जेडी-यू के पास जा रहा है। पहले यह मंत्रालय भाजपा के पास था। एक बदलाव स्वास्थ्य मंत्रालय को लेकर भी है। महागठबंधन की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय तेज प्रताप यादव के पास था लेकिन इस बार तेज प्रताप को वन एवं पर्यवारण मंत्रालय विभाग मिल रहा है।
कैबिनेट में हर जाति हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया- मनोज झा
बिहार कैबिनेट के विस्तार पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि आरजेडी का हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा है, भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों। इतना तय है कि सभी की भागीदारी है। पूरी कैबिनेट बिहार के सरोकार को प्रतिबिंबित करती है. हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।
राजद के कोटे से 16 मंत्री बनेंगे-सूत्र
सूत्रों का कहना है कि राजद कोटे से इन्हें मंत्री बनना करीब-करीब तय हो गया है
1.तेज प्रताप यादव
2.आलोक मेहता
3.अनिता देवी
4.सुरेंद्र यादव
5.चंद्रशेखर
6.ललित यादव
7.जितेंद्र राय
8.रामानंद यादव
9.सुधाकर सिंह
10.कुमार सर्वजीत
11.सुरेंद्र राम
12.शमीम अहमद
13.शहनवाज
14. मो इसराइल मंसूरी
15. कार्तिक सिंह
16.समीर महासेठ
31 सदस्य मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं
जद-यू से वीजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, जमा खान, लेसी सिंह, मदन साहनी, जयंत राज और सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है। राजद कोटे से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनीता देवी, कुमार सर्वजीत, सुधाकर सिंह, अख्तरुल इस्लाम साहीन को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से मंत्रिमंडल में लगभग 31 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
मेरे लिए विभाग मायने नहीं रखता-विजय चौधरी
जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि मेरे लिए शिक्षा विभाग कोई प्रतिष्ठा विषय नहीं है। मुझे जो विभाग मिलेगा उसी को संभालूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह 10 से 20 लाख रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। रोजगार सृजित करने का मतलब सरकारी नौकरी देना नहीं होता है।

