LIVE

Bochaha By Election Result 2022 : बोचहां में RJD ने हासिल की बंपर जीत, अमर पासवान ने बीजेपी प्रत्‍याशी को 36 हजार से ज्यादा मतों से हराया

Bihar Bochaha By Election Result 2022, Bochaha Vidhan Sabha upchunav Result 2022 : बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर गत 12 अप्रैल को उप चुनाव हुआ। इस उप चुनाव में करीब 59.20 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस सीट पर उप चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बॉलीवुड सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। बीजेपी ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा था।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 16, 2022, 19:00 IST
Follow on Google News
Bochaha By Election Result 2022 :   बोचहां में RJD ने हासिल की बंपर जीत, अमर पासवान ने बीजेपी प्रत्‍याशी को 36 हजार से ज्यादा मतों से हराया

Bihar Bochaha By Election Result 2022, Bochaha Vidhan Sabha upchunav Result 2022: कांग्रेस के अलावा चार निर्दलीय और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम सहित कुछ अन्य छोटे दलों के उम्मीदवार भी इस सीट से अपना भाग्य आजमाया था, इस उपचुनाव में करीब 2.90 लाख मतदाताओं ने 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। बोचहां विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2015 और 2022 में मतदान प्रतिशत क्रमशः 65.50 और 65.19 रहा था।

APR 16, 2022 18:54 IST

RJD के तेजस्वी यादव ने जीत पर जताई खुशी

उपचुनाव में जीत के बाद 243 सदस्यीय विधानसभा में राजद के विधायकों की संख्या 76 हो गई।उपचुनाव के प्रचार की कमान संभालने वाले राजद के तेजस्वी यादव ने जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, ''बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी,महंगाई एवं बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी राजग ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।''
APR 16, 2022 17:15 IST

बोचहां से जीते RJD अमर पासवान क्रिकेट हैं बेहद शौकीन

बोचहां से जीत हासिल करने वाले अमर पासवान क्रिकेट के बहुत शौकीन हैं, तेजस्वी यादव के साथ भी उन्होंने क्रिकेट खेला है,अमर पासवान दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे हैं, वहीं अमर पासवान करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं।

APR 16, 2022 16:17 IST

RJD के अमर पासवान ने 82562 मत हासिल कर बीजेपी को दी मात

RJD के अमर पासवान को 82562 मत तो बीजेपी की बेबी कुमारी को 45909 वहीं VIP पार्टी की गीता कुमारी 29279 वोट हासिल हुए हैं। बोचहां विधानसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था, गौर हो कि बोचहां विधानसभा सीट बीजेपी और RJD के साथ ही मुकेश सहनी के लिए भी काफी अहम थी, इस सीट को लेकर मुकेश सहनी को गठबंधन छोड़ना पड़ा और मुकेश सहनी को मंत्री पद भी गंवाना पड़ा था।

APR 16, 2022 14:25 IST

बोचहा का जनमन नीतीश के खिलाफ- जगदानंद सिंह

बिहार आरजेडी के मुखिया जगदानंद सिंह ने कहा कि औपचारिक तौर पर अब प्रमाण पत्र मिलना है। बोचहा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। यह जीत किसी एक सीट तक सीमित नहीं है बल्कि इसका असर दूर तक जाने वाला है। आरजेडी की नीतियों को जनता ने पहले भी पसंद किया और बोचहा के नतीजों ने तो अब बता दिया है कि जनता के दिल में आरजेडी रहती है। आरजेडी आम लोगों की आवाज को लेकर हमेशा से मुखर रही है और इस नतीजे के बाद सामाजिक न्याय की लड़ाई को पार्टी और तेजी से आगे बढ़ाएगी। 

APR 16, 2022 14:07 IST

भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जीत- अमर पासवान

बोचहा सीट से आरजेडी उम्मीदवार अमर कुमार पासवान चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का प्यार मिला उसके लिए वो कृतज्ञ हैं। बोचहा की जनता ने यह बता दिया है कि जो लोग उनके बीच होंगे जीत उसकी होगी। वो मानते हैं कि उनकी इस कामयाबी में समाज के हर वर्ग का साथ है। उनकी जीत भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जीत है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तरह तरह के भ्रम को फैलाने की कोशिश की गई। लेकिन उन्हें खुशी है लोगों ने नकारात्मक विचारों को त्याग दिया। 

APR 16, 2022 13:53 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: आरजेडी की बंपर जीत

25वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 82547 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 45889 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 29276 मत मिले हैं। इस तरह से  25 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 36658 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाते सीट पर कब्जा जमा लिया।

APR 16, 2022 13:43 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 23 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 34 हजार की बढ़त

23 वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 75760 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 41898  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 26642 मत मिले हैं। इस तरह से  23 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 34 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 13:43 IST

Bochaha upchunav Result 2022 LIVE: 24 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 35 हजार की बढ़त

24 वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 79123 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 44374 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 27473 मत मिले हैं। इस तरह से  24 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 35 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 13:26 IST

Bochaha upchunav Result 2022 LIVE: 22 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 31 हजार की बढ़त

22 वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 71886 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 40449  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 26307 मत मिले हैं। इस तरह से  22 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 31 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 13:24 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 21 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 30 हजार की बढ़त

21 वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 68446 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 38161  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 25182 मत मिले हैं। इस तरह से  21 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 30 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 12:59 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 20 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 30 हजार की बढ़त

20 वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 66552 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 36781  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 21570 मत मिले हैं। इस तरह से  20 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 30 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 12:50 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: 19चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 25 हजार की बढ़त

19 वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 62729 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 35595  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 20363 मत मिले हैं। इस तरह से  19 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 27 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 12:39 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: 17 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 44 हजार की बढ़त

17 वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 56291 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 32498  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 18665 मत मिले हैं। इस तरह से  17 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 24 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 12:38 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: 18 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 25 हजार की बढ़त

18 वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 59582 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 34244  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 19611 मत मिले हैं। इस तरह से  18 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 25 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 12:04 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 16 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 23 हजार की बढ़त

16 वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 53405 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 30541  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 16 998 मत मिले हैं। इस तरह से  16 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 23 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 11:59 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 15 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 22 हजार की बढ़त

15 वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 49674 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 27603  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 16,406 मत मिले हैं। इस तरह से  15 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 22 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 11:45 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 14 चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 21 हजार की बढ़त

14 वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 46292 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 25238  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 15 754 मत मिले हैं। इस तरह से  14 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 21 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 11:40 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 13 वें चक्र में करीब आरजेडी उम्मीदवार को 19 हजार की बढ़त

13वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 41257 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 22 763मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 15371 मत मिले हैं। इस तरह से 13वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 19 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 11:39 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 12वें चक्र में करीब आरजेडी उम्मीदवार को 16 हजार की बढ़त

12वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 36640 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 20420 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 14616 मत मिले हैं। इस तरह से 12 वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 16 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 11:36 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: 11वें चक्र में करीब आरजेडी उम्मीदवार को 15 हजार की बढ़त

11वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 33091 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 18495 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 14414 मत मिले हैं। इस तरह से 11वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 15,311 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 11:04 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: 10वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार 13 हजार मतों से आगे

10वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 30205 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 16894 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 14345 मत मिले हैं। इस तरह से 10वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 13,311 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 10:55 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: सातवें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार 7623 मतों से आगे

सातवें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 19530 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 11 907 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 8864 मत मिले हैं। इस तरह से सातवें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 7623 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 10:54 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: कांग्रेस से ज्यादा नोटा को वोट

अगर बात कांग्रेस की करें तो इनके उम्मीदवार से अधिक लोगों ने नोटा को पसंद किया है। कांग्रेस को जहां महज अब तक 64 मत मिले हैं वहीं नोटा पर 125 लोगों ने बटन दबाया है।  आठवें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 23712 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 13, 584 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 10177 मत मिले हैं। इस तरह से आठवें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 10128 मतों से बढ़त बना ली है।अग

APR 16, 2022 10:54 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: 9वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार करीब 10 हजार मतों से आगे

9वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 26623 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 15003 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 13512 मत मिले हैं। इस तरह से 9वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 11, 620 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 10:34 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: आठवें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार करीब 10 हजार मतों से आगे

आठवें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 23712 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 13, 584 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की करें तो गीता कुमारी को 10177 मत मिले हैं। इस तरह से आठवें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 10128 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 10:14 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: छठे चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार 5586 मतों से आगे

छठे चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 16362 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 10 776 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की करें तो गीता कुमारी को 5651 मत मिले हैं। इस तरह से छठे चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 5586 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 10:04 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: पांचवे चक्र में भी आरजेडी उम्मीदवार 2832 मतों से आगे

पांचवें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 12431 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 9599 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की करें तो गीता कुमारी को 4027 मत मिले हैं। इस तरह से पांचवें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 2832 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 09:45 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: चौथे चक्र में भी आरजेडी आगे

चौथे चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 9447मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 8493 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की करें तो गीता कुमारी को 3426 मत मिले हैं। इस तरह से चौथे चक्र में आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 954 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 09:45 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: तीसरे चक्र में भी आरजेडी आगे

तीसरे चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 7752 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 6605 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की करें तो गीता कुमारी को 2888 मत मिले हैं। इस तरह से तीसरे चक्र में आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 1100 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 09:28 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: दूसरे चक्र में आरजेडी आगे

दूसरे चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 5213 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 4647 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की करें तो गीता कुमारी को 2453 मत मिले हैं। इस तरह से दूसरे चक्र में आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 600 मतों से बढ़त बना ली है।

APR 16, 2022 09:12 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: पहले चक्र में बीजेपी आगे

बोचहां विधानसभा सीट के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पहले चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 2998 मत मिले हैं। जबकि आरजेडी उम्मीदवार को 2453 मत हासिल हुए हैं। इस तरह से बेबी कुमारी करीब 500 मतों से आगे हैं। अगर बात विकासशील इंसान पार्टी की करें तो गीता कुमारी को 984 मत मिले हैं। 

APR 16, 2022 08:58 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: करीब 59 फीसद हुआ था मतदान

बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को उप चुनाव हुआ था। इस उप चुनाव में करीब 59.20 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस सीट पर उप चुनाव के आज नतीजे आएंगे। बॉलीवुड सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। भाजपा की तरफ से बेबी कुमारी चुनावी मैदान में है। 

APR 16, 2022 08:40 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: आरजेडी ने जीत का किया दावा

बोचहां उपचुनाव में लड़ाई आरजेडी, जेडीयू और वीआइपी उम्मीदवारों के बीच मानी जा रही है। दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे राजद उम्मीदवार अमर पासवान ने अपनी जीत को पुरी तरह से तय बताया है। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह से यह बात साफ हो गई चुनाव सिर्फ औपचारिकता भर रह गया था।

APR 16, 2022 08:32 IST

Bochaha upchunav result 2022 live: 14 टेबल पर हो रही है मतगणना

बोचहां उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक नतीजे आ सकते हैं। कुल 14 टेबल पर वोटों की मतगणनाकर्मी गिनती कर रहे हैं। इस चुनाव में 13 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होना है। इस सीट पर पहले वीआईपी पार्टी का कब्जा था जो एनडीए गठबंधन की हिस्सा थी। लेकिन वीआईपी पार्टी का अब एनडीए से नाता नहीं है। 

APR 16, 2022 08:24 IST

Bochaha Election Result 2022 LIVE: तीन महिला उम्मीदवार भी, मतगणना जारी

इस उपचुनाव में 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बोचहां विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2015 और 2022 में मतदान प्रतिशत क्रमशः 65.50 और 65.19 रहा था। अमर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के उम्मीदवार के रूप में इस विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

APR 16, 2022 07:37 IST

ओवैसी की पार्टी भी चुनाव में

कांग्रेस के अलावा चार निर्दलीय और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम सहित कुछ अन्य छोटे दलों के उम्मीदवार भी इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस उपचुनाव में करीब 2.90 लाख मतदाता 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन 13 उम्मीदवारों में तीन महिलाएं हैं। उपचुनाव के लिए 350 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 1,500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। 

APR 16, 2022 07:18 IST

वीआईपी पार्टी की तरफ से गीता देवी चुनावी मैदान में

सहनी ने इस विधानसभा क्षेत्र से गीता देवी को मैदान में उतारा है जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा है। कुमारी ने इस निर्वाचन क्षेत्र का कई बार विभिन्न दलों के टिकट पर प्रतिनिधित्व कर चुके रमई राम को 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हराया था।

APR 16, 2022 06:34 IST

कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा विधानसभा सीट पर 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।  13 उम्मीदवारों में तीन महिलाएं हैं। विधायक मुसाफिर पासवान के निधन की वजह से उप चुनाव कराया गया। विकासशील इंसान पार्टी के टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की थी। वीआईपी की तरफ से  गीता देवी मैदान में हैं जबकि बीजेपी की बेबी कुमारी उन्हें टक्कर दे रही हैं। 

APR 16, 2022 06:14 IST

बोचहां सीट पर टिकी नजर

बोचहां सीट पर हर किसी की नजर टिकी है। इस चुनाव में नतीजे जिस किसी भी दल के पक्ष में जाए उसका जमीनी महत्व ज्यादा है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि वीआईपी पार्टी का अब एनडीए में कोई वजूद नहीं है। लिहाजा प्रतिष्ठा बीजेपी, जेडीयू के साथ उनकी भी लगी हुई है कि जनादेश किसके पक्ष में आता है। 

APR 15, 2022 14:02 IST

उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में

इस विधानसभा क्षेत्र में कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या 290544 तथा सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 411 है। इस उपचुनाव में 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बोचहां विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2015 और 2022 में मतदान प्रतिशत क्रमशः 65.50 और 65.19 रहा था।

APR 15, 2022 14:02 IST

कुल 350 मतदान केन्द्र बनाए गए थे

बोचहां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कुल 350 मतदान केन्द्र बनाए गए थे जिनमें से 54 मतदान केन्द्र केवल महिला मतदाताओं के लिए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार इस उपचुनाव के मतदान के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निराकरण किया गया।

APR 15, 2022 14:01 IST

59.20 मतदाताओं ने वोट डाला

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में शाम छह बजे तक 59.20 फीसद मतदान हुआ। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोचहां (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ और शाम छह बजे तक करीब 59.20 मतदाताओं ने वोट डाला।