Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, UP में 262 गिरफ्तार, आज राजनाथ सिंह ने बुलाई अहम बैठक
Agnipath Scheme Protest, Agneepath Bharti Yojana 2022, Indian army’s Agnipath Recruitment Scheme Updates: देश के कई हिस्सों में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध-प्रदर्शन हिंसक भी हैं, कई जगह ट्रेनों में आग लगा दी गई है, रास्ते जाम किए जा रहे हैं। बसों को भी फूंका जा रहा है। सरकार की तरफ से हिंसक प्रदर्शन न करने की अपील की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे आपकी और राष्ट्र की संपत्ति है। आप किसी भी तरह से हिंसक प्रदर्शन न करें।
Agnipath Scheme Protest, Agneepath Bharti Yojana 2022, Indian army’s Agnipath Recruitment Scheme Live Updates: अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में जबरदस्त हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुआ। बिहार के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। करीब एक दर्जन ट्रेनों में आग लगाई गई। दानापुर में कई गाड़ियों को फूंका गया है। सिकंदराबाद और उत्तर प्रदेश के बलिया में भी ट्रेन में आग लगाई गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से अपील की है कि अग्निपथ योजना का लाभ उठाएं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उम्र सीमा में इस बार 2 साल की छूट से फायदा होगा। अगले 2 दिन में अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन जारी होगा। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने कहा कि 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। तैयारी और रजिस्ट्रेशन का वक्त मिलेगा। केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदर्शन के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि RJD के गुंडे हिंसक प्रदर्शन करवा रहे हैं। वहीं JDU ने सरकार से योजना की समीक्षा की मांग की है।
राजनाथ सिंह ने बुलाई अहम बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अहम बैठक बुलाई है। तीनों सेनाओं के प्रमुखों को बैठक में बुलाया गया है। रक्षा सचिव भी बैठक में शामिल होंगे।
#BreakingNow: केंद्रीय रक्षा मंत्री @rajnathsingh ने कल बुलाई अहम बैठक, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी बैठक में होंगे शामिल@SwetaSri27 @shivanipost #AgnipathScheme #IndianArmy #AgnipathSchemeProtest pic.twitter.com/fsHAXOTyYk
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 17, 2022
दानापुर: आगजनी से रेलवे को 163 करोड़ का नुकसान
दानापुर में हुई आगजनी से रेलवे को 163 करोड़ का नुकसान हुआ है। DRM ने कहा कि उपद्रवियों ने 50 बोगियों में आग लगाई। उपद्रवियों ने 7 रेल इंजन जलाए। 7 करोड़ रुपए के टिकट रिफंड किए गए।
UP: 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया
यूपी में अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसा के आरोप में 260 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 13 जिलों में 6 FIR दर्ज की हैं। बलिया में 109 उपद्रवी गिरफ्तार हुए, मथुरा में 70, आगरा में 9 उपद्रवी गिरफ्तार, वाराणसी में 27 उपद्रवी गिरफ्तार, गौतमबुद्ध नगर में उपद्रवी 15 गिरफ्तार और अलीगढ़ में 30 उपद्रवी गिरफ्तार हुए।
कानपुर: हिंसा को लेकर व्हाट्सएप चैट वायरल
कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन से संबंधित वायरल व्हाट्सएप चैट पर कहा कि शहर में इस तरह के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े जितने भी लड़के हैं उनकी पहचान कर ली है। सभी छात्रों से अपील है कि वे इस तरह के किसी भी कार्य में शामिल न हों। हम जांच करके ऐसे लोग जो इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की योजना बना रहे हैं, हम कानून के तहत कार्रवाई करेंगे।
बलिया: करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन पर बलिया DM सौम्या अग्रवाल ने कहा कि करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को धारा 151 के तहत जेल भेजा जा रहा है। CCTV के माध्यम से सभी को चिन्हित कर और धाराएं लगाई जाएंगी। इन पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस फोर्स आगे भी तैनात रहेगी।
अग्निपथ योजना: कल बिहार बंद
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कल बिहार बंद बुलाया। सेना भर्ती जवान मोर्चा ने बंद बुलाया। RJD ने भी बिहार बंद का समर्थन किया। बिहार में उपद्रव के बाद कार्रवाई हुई। सासाराम में उपद्रव करने वाले 61 गिरफ्तार हुए हैं।
अग्निपथ प्रदर्शन से 340 ट्रेनें प्रभावित हुईं
भारतीय रेलवे ने कहा कि आंदोलन के कारण 94 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें और 140 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 65 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया; 11 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। कुल 340 ट्रेनें प्रभावित हुईं।
बिहार: 12 जिलों में इंटरनेट सेव बंद
बिहार के कैमर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण जिलों में आज से 19 जून तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
बिहार: आरा में 3 लाख रुपए लूट गए
अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर टिकट कार्यालय से तीन लाख रुपए की नगदी लूटी गई। टिकट काउंटर प्रभारी ने कहा कि हम यात्रियों को टिकट दे रहे थे, अचानक भारी भीड़ ने पथराव किया और कार्यालय में आग लगा दी। उन्होंने लूटे 3 लाख रुपए नकद।
Bihar | Cash worth Rs 3 lakh looted from a ticket office at Bihiya railway station in Arrah amid protests against #AgnipathScheme
— ANI (@ANI) June 17, 2022
We were giving tickets to passengers, suddenly huge crowd pelted stones & set the office ablaze. They looted Rs 3 lakh cash:Ticket-counter Incharge pic.twitter.com/90JBFFoLrK
अग्निपथ योजना: 316 ट्रेनें प्रभावित हुईं
अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण 80 मेल एक्सप्रेस और 134 पैसेंजर ट्रेनें रद्द हुईं। 61 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हुईं। 11 मेल एक्सप्रेस डायवर्ट हुईं। कुल 316 प्रभावित ट्रेनें हैं।
दिल्ली में भी विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके के वजीराबाद रोड पर लोगों ने अग्निपथ योजना के विरोध में बसों को निशाना बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उपद्रवियों के खिलाफ दंगा का मामला दर्ज किया जा रहा है। थाना खजूरी खास में आईपीसी की धारा 147,148,149,427 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा: मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, SMS सेवाओं पर रोक
हरियाणा सरकार ने नई सेना भर्ती नीति के मद्देनजर संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। आदेश अगले 24 घंटों के लिए तत्काल प्रभाव से यानी 16:30 बजे (कल) तक लागू रहेगा।
इसलामपुर रेलवे स्टेशन पर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को फूंका
देश समेत नालंदा में भी अग्निपथ की आग सुलग चुकी है। शक्रवार को आक्रोशित अभ्यर्थियों ने इसलामपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को फूंक दिया। एसी की चार बोगियां धू-धूकर जल गई। यह ट्रेन रांची के हटिया से गया के रास्ते इस्लामपुर आती है। इसके बाद इसलामपुर से मगध एक्सप्रेस बनकर दिल्ली जाती है।
Agnipath Protests: ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
दक्षिण रेलवे चेन्नई के मंडल रेल प्रबंधक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि व्यापक आंदोलन और आगजनी के कारण दक्षिणी रेलवे के अधिकार क्षेत्र से बिहार और पूर्वी यूपी के गंतव्यों की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। विवरण का पालन करेंगे।
The following trains moving from Silaghat Town to Tambaram and from Thiruvananthapuram to Silchar and return will run via the diverted route, as mentioned in the notification, due to violent protests in the jurisdiction of East Central Railway. #AgnipathProtests pic.twitter.com/eDQfSXE4Np
— DRM Chennai (@DrmChennai) June 17, 2022
अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए: भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम सैनिकों को किराए पर नहीं रख सकते। केवल 21 साल की उम्र में हम उन्हें पूर्व सैनिक कैसे बना सकते हैं? वे कठोर परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। राजनेता कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, केवल सैनिक होते हैं, जनता सेवानिवृत्त होती है। हमें किराए पर सेना की आवश्यकता नहीं है। ।
देश में एक के बाद एक क्रांति हो रही: अधीर रंजन चौधरी
अग्निपथ योजना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार ये क्यों नहीं कहती कि हम वेतन और पेंशन नहीं दे सकते, इससे हमारी वित्तीय हालात बदतर होती जा रही है इसलिए ये पैसा बचाने के लिए अगली पीढ़ी के नौजवान जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनके भविष्य से हम खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार अगर ये स्पष्ट रूप से कह देती तो सही होता क्योंकि भाजपा और PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक के बाद एक क्रांति हो रही है।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताए अग्निपथ योजना के फायदे
भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पूरे 2 साल के गहन अध्ययन के बाद भारतीय सेना इस तरह की योजना लेकर आई है जिसमें इन बातों का ध्यान रखा गया है कि किस तरह से भारत की सेना आधुनिक हो सके, किस तरह ज्यादा युवाओं को सेना में आने का अवसर मिल सके। सेना में ट्रेनिंग के बाद जो युवा समाज में जाएंगे उन्हें कैसे बेहतर अवसर मिल सके, सेना के बजट का इस्तेमाल आधुनिकीकरण के लिए किया जा सके। मेरा नौजवानों से आग्रह है कि इसे समझें, इसमें सभी के लिए अवसर है।
केंद्र को अग्निपथ पर पुनर्विचार करना चाहिए: शरद यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता शरद यादव ने कहा कि अग्निपथ योजना सुधार नहीं बल्कि सशस्त्र बलों में भर्ती की मौजूदा प्रणाली को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास है, केंद्र को पहल पर पुनर्विचार करना चाहिए।
भूपेश बघेल ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप स्थायी भर्ती क्यों नहीं कर रहे हैं? आपने 2 साल तक भर्ती नहीं की। जब एक युवक बेरोजगार होकर 4 साल बाद अपने घर लौटेगा, तो क्या आप इतनी बड़ी संख्या में लोगों को पुलिस बल में शामिल करेंगे? जो लोग शामिल नहीं होंगे उनका क्या होगा? उन्होंने बंदूक चलाना सीख लिया होगा। आप समाज को कहां ले जा रहे हैं? आपके इरादे नेक नहीं लगते। यदि आप समाज के लोगों को बीच में छोड़ देते हैं, तो वे गिरोह बना लेंगे और वे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
बलिया और अलीगढ़ में आगजनी की घटनाएं हुईं: प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि हमें अब तक 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है। इनमें से दो जगहों पर बलिया और अलीगढ़ में आगजनी की घटनाएं हुईं। बलिया में गुंडों ने एक (ट्रेन) डिब्बे में आग लगा दी जो वाशिंग पिट में था। अलीगढ़ में बदमाशों ने टप्पल के पास रोडवेज बस के टायर में आग लगा दी। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कुछ घटनाएं हुई जहां पुलिस ने मौके पर ही लोगों को शांत कराया। अभी कड़ी निगरानी की जा रही है। मथुरा में अभी भी कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, वे सभी छात्रों और उम्मीदवारों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें कुछ इंटेलिजेंस इनपुट भी मिले हैं कि कुछ संगठन इसे और भड़का रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
अलीगढ़: थाने में लगाई आग
अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने जट्टारी पुलिस स्टेशन की इमारत और एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।
#WATCH Jattari Police Station building and a police vehicle were set ablaze by protesters in Aligarh#AgnipathProtests pic.twitter.com/WFPI7CVQuE
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 17, 2022
युवाओं को योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं: सेना प्रमुख
प्रदर्शन और आगजनी के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय ने कहा है कि सेना की यूनिट्स अग्निपथ योजना को अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अभी योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
बिहार के नालंदा के इस्लामपुर में ट्रेन में आग
बिहार में नालंदा के इस्लामपुर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसक भीड़ ने इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर आगजनी की और एक ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। पटना के दानापुर जंक्शन पर छात्रों ने ट्रेनों में आग लगा दी। दानापुर जंक्शन में फरक्का ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया।
नेताओं को निशाने पर लिया
बिहार में प्रदर्शनकारियों ने राजनेताओं को निशाना बनाया। बेतिया में डिप्टी सीएम और बीजेपी अध्यक्ष के घर पर पत्थरबाजी की गई। लौरिया विधायक के घर में भी तोड़फोड़ की गई। सभी बीजेपी मुख्यालयों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

