LIVE

Rafale Fighter Planes: भारत पहुंचे राफेल, रक्षा मंत्री ने कहा- हमारे सैन्य इतिहास में नए युग की शुरुआत

Rafale news: फ्रांस से रवाना हुआ राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था अंबाला स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एयरबेस पर लैंडिंग कर चुका है। भारतीय वायु सीमा में दाखिल होने पर नौसेना के युद्धपोत ने इसका स्वागत किया। फ्रांस से ये लड़ाकू विमान सोमवार को रवाना हुए। मंगलवार को ये अपने पड़ाव के तहत संयुक्त अरब अमीरात में रुके थे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 29, 2020, 16:46 IST
Follow on Google News
Rafale Fighter Planes: भारत पहुंचे राफेल, रक्षा मंत्री ने कहा- हमारे सैन्य इतिहास में नए युग की शुरुआत
Photo Credit: AP

Rafale India Live Updates: भारत ने 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा फ्रांस से किया। 59, 000 करोड़ रुपए की यह रक्षा डील दोनों सरकारों के बीच हुई। विमान का निर्माण करने वाली कंपनी दसौं साल 2021 तक सभी राफेल विमान भारत को सौंप देगी। उसने अभी भारत को 10 लड़ाकू विमान सौंपे हैं। इनमें से पांच को अभी ट्रेनिंग के लिए फ्रांस में ही रखा गया है। ये पांचों विमान अंबाला एयरबेस पर उतर चुके हैं।

JUL 29, 2020 16:22 IST

पीएम मोदी ने भी किया राफेल का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल की लैंडिंग का वीडियो ट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने संस्कृत में एक श्लोक भी लिखा है। 

JUL 29, 2020 15:44 IST

अगले महीने में औपचारिक रूप से IAF में शामिल होंगे राफेल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एयर चीफ ने कहा है कि इन राफेल लड़ाकू विमानों को अभियान के लिए तैयार रखा जाएगा। राफेल लड़ाकू विमानों को स्वतंत्रता दिवस के बाद अगले महीने औपचारिक रूप से वायु सेना में शामिल किया जाएगा। सभी पांच राफेल अंबाला एयरबेस पर लैंड हो चुके हैं।

JUL 29, 2020 15:33 IST

राजनाथ सिंह ने जारी किया लैडिंग का वीडियो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमानों की अंबाला एयरबेस पर लैंडिक करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। फ्रांस से आए ये पांच राफेल लड़ाकू विमानों ने अंबाला एयरबेस पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की है।
JUL 29, 2020 15:21 IST

अंबाला एयरबेस पर 5 राफेल विमानों की हुई लैंडिंग

फ्रांस से रवाना हुए पांच राफेल लड़ाकू विमानों की लैंडिंग अंबाला एयरबेस पर बुधवार को शाम तीन बजे के करीब हुई। अंबाला में पहुंचने ही एयरबेस का आसमान उनकी गर्जना से भर गया। विमान जब वहां पहुंचे तो मौसम साफ नहीं था लेकिन वे सफलतापूर्वक एयरबेस पर लैंड कर गए। 

JUL 29, 2020 15:11 IST

इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, अंबाला एयरबेस पहुंचे राफेल

राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयर बेस पर लैंड कर चुके हैं। पूरा देश जिस लम्हे का इंतजार कर रहा था वह अब खत्म हो गया है। तीन बजते ही राफेल लड़ाकू विमान अंबाला के आसमान में गर्जना करने लगे।

JUL 29, 2020 15:02 IST

अंबाला एयरबेस पर लैंड करने वाले हैं राफेल

इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं। राफेल विमानों का पहला जत्था अंबाला एयरबेस पर लैंड करने वाला है। फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमान सोमवार को रवाना हुए। 

JUL 29, 2020 14:28 IST

राफेल के पहले जत्थे को सुरक्षा दे रहे दो सुखोई-30 एमकेआई

भारतीय वायु सीमा में दाखिल हो चुके राफेल के पहले जत्थे को सुखोई-30 एमकेआई फाइटर सुरक्षा दे रहे हैं। लड़ाकू विमान 'V' शेप में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों छोरों पर सुखोई विमान उनके साथ चल रहे हैं।
JUL 29, 2020 14:22 IST

राफेल विमानों की पहली तस्वीर सामने आई

राफेल विमानों की पहली तस्वीर सामने आई है। फ्रांस आने वाले ये राफेल विमान भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल हो गए हैं। तस्वीर में ये विमान 'V'शेप में नजर आए हैं। इनके साथ सुखोई लड़ाकू विमान भी हैं। बताया गया कि ये विमान उनकी सुरक्षा के लिए हैं। इन भारतीय राफेल विमानों की सुरक्षा दो सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान कर रहे हैं।
JUL 29, 2020 14:02 IST

आईएनएस कोलकाता से हुआ संपर्क

फ्रांस से आने वाले राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे का रेडियो संपर्क पश्चिमी अरब सागर में तैनात आईएनएस कोलकाता से हुआ है। आईएनएस कोलकाता डेल्टा 63 की ओर से अपने रेडियो संदेश में कहा गया, 'एरो लीडर आपका हिंद महासागर में स्वागत है। आप गौरव के साथ आकाश की ऊंचाइयों के छुएं। हैप्पी लैंडिंग।' राफेल की यह खेप फ्रांस से सोमवार को रवाना हुई और मंगलवार को यूएई के एयरबेस पर अपना पड़ाव डाला। आज सुबह राफेल विमान यूएई से रवाना हुए।
JUL 29, 2020 13:47 IST

नेवी के युद्धपोत से राफेल जत्थे का हुआ रेडियो संपर्क

फ्रांस से आने वाले राफेल लड़ाकू विमान के पहले जत्थे का हिंद महासागर में तैनात भारतीय युद्धपोत से रेडियो संपर्क हुआ है। युद्धपोत ने अपने संदेश में कहा है कि हिंद महासागर में आपका स्वागत है, हैप्पी लैंडिंग। राफेल विमान अब किसी भी वक्त अंबाला के एयरबेस पर लैंडिंग कर सकते हैं।

JUL 29, 2020 13:01 IST

एमपी के मंत्री बोले-गौरवान्वित होगा आज देश का माथा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री राफेल के आगमन पर खुशी जाहिर की है। मिश्रा ने बुधवार को कहा कि हिंदुस्तान का आसमान आज राफेल की गर्जना से और देश का माथा आज गौरव से गौरवान्वित होगा। अगर मातम होगा तो केवल तीन जगह होगा, चीन, पाकिस्तान और जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं उनके यहां।
JUL 29, 2020 12:59 IST

अत्याधुनिक तकनीक से लैस है राफेल

राफेल 4.5 पीढ़ी का विमान है। इसमें अत्याधुनिक तकनीक लगी है। सेमी स्टील्थ फीचर वाला यह लड़ाकू विमान दुनिया के बेहतरीन फाइटर प्लेन में शामिल है। यह मिटियोर, स्कैल्प जैसी मिसाइलें और हैमर हथियार से लैस होकर काफी घातक हो जाता है। यह अपने साथ परमाणु हथियारों को ले जाने में भी सक्षम है। राफेल अपने भार से डेढ़ गुना ज्यादा वजन उठाने के लिए जाना जाता है। अफगानिस्तान, सीरिया और लीबिया में इसने अपनी काबिलियत साबित कर दी है।

JUL 29, 2020 12:59 IST

पाक के एफ-16 और चीन के जे-20 से उन्नत है राफेल

चीन अपने लड़ाकू विमान जे-20 को पांचवी पीढ़ी का विमान होने का दावा करता है लेकिन रक्षा विशेषज्ञ उसके दावे पर सवाल उठाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन का जे-20 यदि वास्तव में इतना उन्नत होता जैसा कि वह दावा करता है तो उसे रूस के सुखोई-35 की जरूरत क्यों पड़ती। इसके अलावा जे-20 का इंजन पुराना है। कुछ ऐसा ही हाल पाकिस्तान का भी है। पाकिस्तान का एफ-16 विमान भी राफेल के आगे नहीं टिक पाएगा। राफेल को लेकर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है क्योंकि पाक के वायु सेना चीफ ने सेना प्रमुख बाजवा से हाल ही में मुलाकात की है।
 

JUL 29, 2020 12:58 IST

लद्दाख सेक्टर में हो सकती है तैनाती

चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए ऐसी चर्चा है कि फ्रांस से भारत आने वाले इन राफेल विमानों की तैनाती लद्दाख सेक्टर में की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि भारत पहुंचने के बाद इन फाइटर जेट्स को ऑपरेशनल मोड में रखा जाएगा। ऑपरेशनल मोड में रखने से इन्हें कभी भी और कहीं पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। राफेल में लगने वाले हैमर हथियार पहाड़ की चोटियों पर बने बंकर को आसानी से निशाना बना सकते हैं।