देश

तमिलनाडु: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 की मौत, 3 घायल

Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों और घायलों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

Image

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में अब तक 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा- ‘‘यह दुखद समाचार सुनकर मुझे गहरा सदमा और पीड़ा हुई है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’’

रसायनों के घर्षण से विस्फोट

पुलिस ने बताया कि श्रमिक एक निजी आतिशबाजी कारखाने में पटाखे बना रहे थे कि तभी अपराह्न करीब 3:50 बजे रसायनों के घर्षण से विस्फोट हुआ। इसने कहा कि तीन मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाई। घायलों को शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

मुआवजे की घोषणा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इकाई में विस्फोट के कारण हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों और अस्पताल में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को एक लाख रुपये और साधारण चोटों वाले तथा अस्पताल में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article