देश

'फुलझड़ी से काम चलाना होगा, धमाका नहीं कर सकते...', राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाया कि वे “वोट चोरों” की रक्षा कर रहे हैं और कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने एक हफ्ते में कर्नाटक CID के साथ पूरी जानकारी साझा करने की मांग की। वहीं, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को घुसपैठियों का समर्थक बताते हुए उनके आरोपों को राजनीतिक हताशा करार दिया। निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के दावों को गलत और निराधार बताया।

Image

राहुल गांधी के आरापों का बीजेपी ने पलटवार किया है।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Rahul Gandhi Targets EC: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार "लोकतंत्र की हत्या करने वालों" तथा "वोट चोरों" की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।

घुसपैठियों का साथ दे रहे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी के आरोपों पर र बीजेपी ने पलटवार किया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी घुसपैठियों के साथ हैं। कांग्रेस की हताशा बढ़ती जा रही है। हाईड्रोजन बम तो छोड़िए राहुल गांधी को फुलझड़ी से काम चलाना होगा। राहुल गांधी पहले आरोप लगाते हैं फिर माफी मांगते हैं।

राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी न कानून समझते हैं, न सुप्रीम कोर्ट के आदेश को समझते हैं, बस संविधान-संविधान करते हैं. राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें. उनके इस लक्षण और आचरण से, जिस तरह की वो बदजुबानी करते हैं, प्रधानमंत्री पर हमले करते हैं, देश उनको कभी वोट नहीं देगा."से लोकतंत्र बचाने की मुहिम बता रही है। आरोप और पलटवार के इस दौर ने चुनावी राजनीति को और गरमा दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, अपनी क्षमता से हैं कि परिवार की वजह से हैं, ये पूरा देश जानता है. विपक्ष के नेता होने के नाते कुछ तो सास्कारिक भाषा का प्रयोग करिए. 2014 से बोल रहे हैं कि मोदी जी की जीत फर्जी है, क्या मतलब है इसका?

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

वहीं, निर्वाचन आयोग ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरों’ की रक्षा करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार बताया। निर्वाचन आयोग ने जोर देकर कहा कि संबंधित व्यक्ति का पक्ष सुने बिना कोई भी नाम हटाया नहीं जा सकता। आयोग ने कहा, ‘‘राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि गांधी ने गलत धारणा बनाई है।’’

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article