देश

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- 'कांग्रेस परजीवी पार्टी' चुनाव जीतने के लिए क्षेत्रीय दलों पर निर्भर

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए राज्यों के क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहती है।

Image

जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ‘परजीवी पार्टी’ है और चुनाव जीतने के लिए क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहती है।

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार की पिछले एक साल की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए भाजपा की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज्यों में चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद लोगों को धोखा देती है।

कांग्रेस पार्टी बैसाखियों पर खड़ी पार्टी है- नड्डा

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है। परजीवी पार्टी वह होती है जो पेड़ से लता की तरह चिपकी रहती है और पेड़ से ताकत लेकर खड़ी होने की कोशिश करती है। यह उस पेड़ को सुखा देती है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस पार्टी को भी डुबो देती है जिसके सहारे वह खड़ी होती है। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस वहीं जीतती है जहां क्षेत्रीय पार्टी उसे चुनाव जितवाती है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी बैसाखियों पर खड़ी पार्टी है।’

तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वहां क्षेत्रीय दलों की मदद से जीतती है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी क्षेत्रीय दलों के समर्थन से चलती है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कांग्रेस को सत्ता खोए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन वह उन राज्यों में कभी भी अपनी ताकत वापस नहीं पा सकी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी का यही हश्र होने वाला है, जहां वह सत्ता में है। कांग्रेस पर तीनों राज्यों में लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि वहां की सरकारों ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article