देश

रविवार को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की होगी बैठक

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को अधिकृत किया है। इस पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।

Image

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक (फोटो- BJP)

देश को नया उपराष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक इस्तीफे के बाद अब यह संवैधानिक पद खाली हो गया है और 9 सितंबर को संभावित मतदान के साथ चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक 17 अगस्त को

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपी है। हालांकि, पार्टी का संसदीय बोर्ड 17 अगस्त को संभावित बैठक में अंतिम निर्णय ले सकता है।

नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और वैधता की प्रक्रिया शुरू होगी।

9 सितंबर को चुनाव संभव

यदि विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतारता है — जिसकी संभावना प्रबल मानी जा रही है — तो 9 सितंबर 2025 को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य मतदान करते हैं।

एनडीए के पास पूर्ण बहुमत, जीत तय मानी जा रही

वर्तमान स्थिति में राजग को निर्वाचक मंडल में स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। इस कारण से, अगर चुनाव होता भी है, तो राजग उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि, राजनीतिक दृष्टिकोण से विपक्ष का उम्मीदवार मैदान में उतरना सांकेतिक मुकाबला और आगामी राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article