देश

Ramesh Bidhuri: बीएसपी सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा सांसद बिधूड़ी ने मांगी माफी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 07:31 PM IST

Ramesh Bidhuri comment on BSP MP Danish: रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में 'चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जिस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया था।

Image

Ramesh Bidhuri: बीएसपी सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा सांसद बिधूड़ी ने मांगी माफी

BJP MP Bidhuri News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने बसपा सांसद दानिश अली (BSP MP Danish Ali) के खिलाफ अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को लोकसभा विशेषाधिकार समिति की बैठक में खेद व्यक्त किया। समिति की इस बैठक में दोनों नेताओं ने अपनी बात अलग-अलग रखी।सूत्रों ने कहा कि बिधूड़ी ने समिति के समक्ष अपने बयान में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 सितंबर को सदन में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में उनकी (बिधूड़़ी) टिप्पणी को लेकर खेद जताया था।

भाजपा के कई नेताओं ने अली पर दक्षिण दिल्ली के सांसद बिधूड़ी को उकसाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा था कि उन्होंने विवादित टिप्पणी सुनी नहीं है, लेकिन बिधूड़ी ने यदि कुछ ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बसपा सांसद की भावना आहत हुई है तो इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, 'मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं।' सूत्रों ने कहा कि बिधूड़ी के खेद जताने के साथ ही समिति इस मामले को समाप्त कर अपनी रिपोर्ट लोकसभाध्यक्ष को भेज सकती है।

जे.पी. नड्डा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। बिधूड़ी अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं जिसे लेकर कई बार विवाद उत्पन्न हो चुका है।अली और कई अन्य विपक्षी सदस्यों ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था, जबकि भाजपा के कई सदस्यों ने बसपा सांसद पर भाषण के दौरान टीका टिप्पणी करने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों की शिकायतें विशेषाधिकार समिति को भेज दी थीं, सूत्रों ने बताया कि अली भी समिति के सामने पेश हुए और घटना के बारे में विस्तार से बात की। अली ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि उन्होंने मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article