देश

Assam Assembly Election 2026: रोजगार, शिक्षा और संस्कृति पर फोकस; BJP का असम के लिए बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार

असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस मेनिफेस्टो में रोजगार, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और आर्थिक विकास को केंद्र में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं। 31 मार्च को होने वाले लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी प्रस्तावित है।

Image

बीजेपी कार्यकर्ता (फाइल फोटो)

Photo : IANS

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। पार्टी का दावा है कि पिछले चुनाव में किए गए 1 लाख नौकरियों के वादे को वह पहले ही पूरा कर चुकी है।इसके अलावा, 10 लाख शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए ₹2 लाख से ₹5 लाख तक की आर्थिक सहायता देने की योजना भी शामिल है, जिससे स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा

मेनिफेस्टो में वन और स्वदेशी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आक्रामक अभियान जारी रखने का संकल्प लिया गया है।साथ ही, असम की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को संरक्षित और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

शिक्षा और शिक्षकों के लिए नई पहल

बीजेपी ने मुफ्त शिक्षा का वादा किया है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिल सकती है।इसके अलावा, निजी क्षेत्र के शिक्षकों को आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव इस संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाओं में से एक है, जिसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

राज्य में हाई-एंड ईको-टूरिज्म सर्किट विकसित करने की योजना बनाई गई है।इसके साथ ही, होमस्टे स्कीम के जरिए स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का विकास

असम के संतों और महान व्यक्तित्वों से जुड़े स्थलों पर विश्वस्तरीय स्मारक और कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

परंपरा और तकनीक का संतुलन

यह संकल्प पत्र सांस्कृतिक संरक्षण और टेक्नोलॉजी आधारित आर्थिक विकास का एक संतुलित मिश्रण पेश करता है। BJP ने परंपरा को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का रोडमैप सामने रखा है। कुल मिलाकर, बीजेपी का यह संकल्प पत्र युवाओं, रोजगार, शिक्षा, सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में यह वादे मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाते हैं।

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article