देश

हाल-ए-बिहारः ट्रक पर ले जाया जा रहा था ऐरोप्लेन, पुल के बीच यूं फंसा; नजारा देख लोग हंसी न कर पाए कंट्रोल

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 29, 2023, 09:55 PM IST

पिपराकोठी के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के सभी पहियों की हवा निकालकर उसे बाहर निकाला गया, जिसके बाद एनएच पर यातायात सामान्य हो सका।

Image

सड़क पर जब पुल के बीचो-बीच यह स्क्रैप ऐरोप्लेन फंसा था तब लोग सेल्फी और फोटो लेने लगे थे।

Photo : ANI

आपने किसी व्यस्त सड़क पर कभी किसी हवाई जहाज को देखा है? अगर नहीं तो बिहार से शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को कुछ ऐसे ही दृश्य सामने आए। वहां ट्रक लॉरी पर ले जाया जा रहा एक प्लेन पुल के बीच फंस गया था। ओवरब्रिज के नीचे प्लेन के फंसने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी और सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई थी।

शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया। 32 सेकेंड्स की इस क्लिप में स्क्रैप ऐरोप्लेन पुल के नीचे सड़क के बीच फंसा नजर आया, जिसके चलते वहां आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, कुछ लोग इस दौरान प्लेन के साथ सेल्फियां लेने लगे और कई पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।

यह क्लिप जब सोशल मीडिया मंच "एक्स" (पहले टि्वटर) पर सामने आई, तब लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर सके। दरअसल, यह पूरा मामला पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी का है। वहां यह अजीबोगरीब तब देखने को मिली जब यह स्क्रैप प्लेन पिपराकोठी ओवर ब्रिज के नीचे फंस गया था। यही वजह रही कि स्क्रैप प्लेन के वहां फंसने के चलते एनएच 28 पर लगभग दो घंटे तक आवाजाही बाधित रही।

महाराष्ट्र के मुंबई से नॉर्थ ईस्ट के असम ले जाए जा रहे इस स्क्रैप विमान के ओवरब्रिज के नीचे फंसने की खबर सुनकर आस-पास के लोग उसे देखने दौड़कर पहुंचे। फिर क्या था, लोग पूरे वाकये के फोटो लेने लगे और वीडियो भी बनाने लगे। इस बीच, पुलिस किसी तरह ओवर ब्रिज की नीचे ट्रक लॉरी पर रखे हवाई जहाज को निकालने के जुगाड़ में लगी रही।

हालांकि, बाद में ट्रक लॉरी के सभी पहियों की हवा निकालने के बाद ओवरब्रिज के नीचे फंसे हवाई जहाज को बाहर निकाला जा सका। फिर पुलिस राहत की सांस ले पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लेन को किसी कबाड़ व्यवसायी ने मुंबई में हुई नीलामी में खरीदा था जिसे मुंबई से एक बड़े ट्रक लॉरी से असम ले जाया जा रहा था।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं