देश

'बहनों से ED वालों ने उतरवा लिए थे गहने', आरोप लगा बोले तेजस्वी- ठेंगा नहीं मिलेगा; देखें और क्या कहा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2023, 09:22 PM IST

उन्होंने इसके आगे चुटकी लेते हुए कहा, “चाहे गृह मंत्री अमित शाह हों या फिर कोई और...इन एजेंसियों की एक ही पटकथा बार-बार दोहराने वाले निर्देशक को अब बदल दिया जाना चाहिए।”

Image

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। (फाइल)

Photo : IANS

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी शादीशुदा बहनों और ससुराल वालों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने गहने उतरवा लिए थे, जबकि ईडी की रेड आधे घंटे तक उनके आवास पर चली थी।

सोमवार (13 मार्च, 2023) को उन्होंने ये बातें सूबे की राजधानी पटना में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहीं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के छोटे बेटे लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे ने इस दौरान बताया कि ईडी के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते दिल्ली में उनके घर पर “आधे घंटे में” छापेमारी खत्म कर दी थी, पर वे “ऊपर से आदेश मिलने” का इतंजार करते हुए घर में ही रुके रहे थे।

यादव का आरोप है कि उनकी शादीशुदा बहनों और उनके ससुरालियों के “इस्तेमाल किए हुए” आभूषणों की तस्वीरें लेकर उन्हें “बरामदगी” के तौर पर दिखाया गया था। उन्होंने इसके आगे चुटकी लेते हुए कहा, “चाहे गृह मंत्री अमित शाह हों या फिर कोई और...इन एजेंसियों की एक ही पटकथा बार-बार दोहराने वाले निर्देशक को अब बदल दिया जाना चाहिए।”

बकौल यादव, “हम भाजपा-संघ के फर्जी ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ वाले नहीं, बल्कि वास्तविक जन विज्ञान वाले समाजवादी लोग हैं। हम वास्तविक राजनीति करने वाले हैं, और इसके लिए हमारे पास दृढ़ विश्वास और जनता का समर्थन है पर वे डरे हैं और राजनीतिक लड़ाई से दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं।”

यादव ने दावा किया- 2017 में इसी तरह इन्होंने कुछ ऐसा किया था...लोग कर रहे हैं कि मुझसे बहुत सारी संपत्ति मिली है। मैं चुनौती देता हूं कि 'ठेंगा नहीं मिलेगा'। पहले वे इसे बेनामी कहते थे, वे अब इसका नाम क्यों नहीं ले रहे हैं? (एएनआई, पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article