देश

बिहार को मिलेंगी भारतीय रेलवे की बड़ी सौगातें, शुरू होंगी कई नई ट्रेन सेवाएं; PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगातें मिल रही हैं। भारतीय रेल जल्द ही कई नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने वाली है। जानकारी के अनुसार खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे जुड़ा कई अहम अपडेट सामने आए हैं। आपको इस रिपोर्ट में सारी जानकारी दे देते हैं।

Image

भारतीय रेल जल्द ही बिहार में कई नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने वाली है।

Photo : BCCL

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक (ED/IP) दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार को केंद्र सरकार की ओर से रेलवे क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए नई यात्री और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं शामिल हैं, जो राज्य को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर ढंग से जोड़ेंगी।

सहरसा से मुंबई के बीच चलाई जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस

इन प्रमुख घोषणाओं में सबसे खास है अमृत भारत एक्सप्रेस, जो सहरसा से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिहार से मुंबई के बीच लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को मजबूती देगी और नई तकनीक से लैस "अमृत भारत" ट्रेन बेड़े का हिस्सा होगी।

जयनगर से पटना के बीच चलेगी नमो भारत रैपिड रेल

इसके साथ ही, पहली बार बिहार को मेट्रो जैसी सुविधा देने जा रही है नमो भारत रैपिड रेल, जो जयनगर से पटना के बीच चलेगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, बरौनी, मोकामा होते हुए पटना तक पहुंचेगी। इसकी खासियत यह होगी कि इसमें यात्रियों को मेट्रो स्तर की आरामदायक यात्रा सस्ती दरों पर मिलेगी।

दिलीप कुमार ने बताया कि ये सभी पहलें भारत के विकसित रेल नेटवर्क की त्रिवेणी – वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत – का हिस्सा हैं, जो देशभर में आधुनिक, तेज़ और आरामदायक रेल यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन घोषणाओं से न केवल बिहार के आम यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर कोने को आधुनिक रेल सेवाओं से जोड़ा जाए और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान किया जाए।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें