देश

बिहार चुनाव से पहले गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई FIR; जानें क्या है पूरा मामला

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर नए विवाद में फंसते नजर आ रहे है। जानकारी के अनुसार, BJP ने प्रशांत किशोर पर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए। भाजपा ने प्रशांत किशोर के साइबर थाने में FIR भी दर्ज कराई है।

Image

भाजपा ने प्रशांत किशोर के खिलाफ साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर नए विवाद में फंस गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रशांत किशोर पर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए। इसको लेकर भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रशांत किशोर के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम भारतीय जनता पार्टी बिहार के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरें लगाई गई हैं, लेकिन प्रचार प्रशांत किशोर का किया जा रहा है।

BJP बिहार का फर्जी अकाउंट बनाकर किया जा रहा प्रचार

जायसवाल ने कहा कि मैं कुछ दिनों से देख रहा हूं कि भाजपा बिहार का फर्जी अकाउंट बनाकर, जिसमें पीएम मोदी और जेपी नड्डा की फोटो लगी है, उस पर जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर का प्रचार चल रहा है। यह साइबर क्राइम है और सोशल मीडिया का दुरुपयोग है। उन्होंने आगे कहा कि ये जनता को भ्रमित करने की एक साजिश है। जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से गांधी मैदान में 10 लाख लोगों को लाने का दावा किया गया था, वहां 10 हजार लोग भी नहीं पहुंचे। इन लोगों के पास अब जनता का समर्थन नहीं है, इसलिए ये सोशल मीडिया के जरिए फर्जी हथकंडे अपना रहे हैं। ये बहुत ही गलत बात है और जनता व कानून कभी इसको माफ नहीं करेगा।

20 जून को पीएम मोदी करेंगे सीवान का दौरा

जायसवाल ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी बात की। जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान की धरती पर आ रहे हैं। लाखों की संख्या में सीवान, सारण और गोपालगंज के लोग पलकें बिछाए बैठे हैं। पीएम मोदी जब भी आते हैं, बिहार के लिए सौगात लेकर आते हैं। बिहार के लोग प्रधानमंत्री से बहुत प्यार करते हैं। दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। जदयू में लगातार नीतीश के निशांत कुमार को राजनीति में लाने की बात उठ रही है। इस पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये अच्छी बात है। अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं कि निशांत भी राजनीति में आएं। इस विषय पर नीतीश कुमार और जदयू के नेता विचार करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित