देश

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का आखिरी विधानसभा सत्र आज से होगा शुरू, सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक होने की संभावना

Bihar Polls: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार इस सत्र में लगभग 12 विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सत्र में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक होने की संभावना है।

Image

बिहार विधानसभा का सत्र आज से शुरू, चुनाव से पहले सरकार का आखिरी सत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Elections: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि आगामी चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार का यह आखिरी सत्र होगा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। इस दौरान प्रश्नकाल, वित्तीय कार्य, गैर-सरकारी प्रस्ताव और अन्य महत्वपूर्ण विधेयक सहित प्रमुख विधायी कार्य किए जाएंगे।

विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक होने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार इस सत्र में लगभग 12 विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सत्र में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक होने की संभावना है। पहले दिन (सोमवार) को इस वित्तीय वर्ष का पहला सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा मंजूर किए गए अध्यादेशों और कमेटियों की रिपोर्ट भी विधानसभा में रखी जाएंगी। 22 और 23 जुलाई को राज्य विधेयक पेश किए जाएंगे, उसके बाद सरकारी कार्यों पर चर्चा होगी। गैर-सरकारी प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही यह सत्र 25 जुलाई (शुक्रवार) को समाप्त होगा। विपक्ष ने सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और मतदाता सूची के चल रहे गहन पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। सरकार के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं का आक्रामक रुख देखने को मिल सकता है।

तेज प्रताप यादव पर होगी सबकी निगाहें

सत्ताधारी एनडीए विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह अपनी जनकल्याण योजनाओं को जनता के सामने रखेगा। इनमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसगी आरक्षण, 1.11 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर देना और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना शामिल है। राजनीतिक घटनाक्रम के बीच, सबकी निगाहें तेज प्रताप यादव पर भी होंगी, जिन्हें लालू प्रसाद यादव ने राजद और परिवार दोनों से निष्कासित कर दिया है, लेकिन उन्होंने अपनी विधानसभा सीट बरकरार रखी है। तेजप्रताप यादव परिवार से दूरी बनाए हुए हैं। सदन में उनकी सीट उनके भाई और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बगल में है। अभी तक तेज प्रताप के सीट बदलने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, और सत्र के दौरान लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे लंबे समय के बाद पहली बार सदन में एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article