देश

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, खुद बताया अब आगे क्या होगा; जानें सबकुछ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2024, 11:28 AM IST

Bihar Political Crisis: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की; उनसे कहते हैं- हमने राज्य में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। नीचे पढ़े बिहार की सियासत से जुड़ा हर अपडेट।

Image

सीएम नीतीश ने सौंपा इस्तीफा।

Photo : Times Now Digital

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जदयू नेताओं संग बैठक के बाद नीतीश राजभवन के लिए निकले और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आज शाम ही नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं।

नीतीश कुमार ने क्या कहकर तोड़ा नाता

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की; उनसे कहते हैं- 'हमने राज्य में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है।' राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश वापस अपने आवास की ओर जाते हुए मीडिया का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी, उसे समाप्त करने के लिए गवर्नर साहब को कह दिया।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमने सभी लोगों की बात सुनी और इसीलिए जो सरकार थी, उसे समाप्त कर दिया गया। आज हम अलग हो गए, जो अन्य पार्टियां पहले थीं वो एकसाथ आने का फैसला लेंगी तो हम बताएंगे, आप इंतजार कीजिए।

राजभवन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात

नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले पटना में बिहार राजभवन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक चली, इस बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है।

जदयू नेताओं के सामने दिखे भावुक

जदयू नेताओं संग बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक नजर आए। सूत्रों के हवाले से ये दावा किया गया कि नीतीश ने बैठक में जदयू नेताओं से कहा कि 'मैंने हर वो कोशिश की जिससे सरकार को बेहतर तरीके से चलाया जा सके, लेकिन मैं जदयू के मूल्यों से कोई समझौता नहीं करूंगा। नीतीश ने बैठक में साफ कर दिया कि वो जदयू में दरार डालने की कई कोशिशें की गई।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article