देश

Bihar Politics: नालंदा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर नीतीश कुमार ने कही ये बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2023, 12:15 AM IST

Nitish Kumar Loksabha Contest: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए सवालों को रविवार को बड़े ही आसानी से टाल गए।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish Kumar Latest News: जद (यू) नेता नीतीश (Nitish Kumar) लंदा सीट से सांसद और 2005 में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वह बिहार के मुख्यमंत्री बने। नीतीश की पार्टी, हालांकि, सीट को बरकरार रखने में सक्षम रही है। मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जो लगातार तीसरी बार अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, ने कहा था कि अगर उनके गुरु मैदान में उतरना चाहते हैं तो वह सीट छोड़ने को तैयार हैं।

'छोड़िये ना। आप चिंता क्यों करते हैं?'

सांसद के बयान को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर नीतीश ने टालते हुए कहा, 'छोड़िये ना। आप चिंता क्यों करते हैं?' संयोग से, पिछले साल अगस्त में नीतीश के भाजपा छोड़ने के तुरंत बाद, ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि वह उत्तर प्रदेश से सटे फूलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कभी जवाहर लाल नेहरू किया करते थे और यहां के मतदाताओं में बड़ी आबादी कुर्मी जाति की है।

लोकसभा चुनाव, 2024 में विपक्ष को एकजुट करके पूर्व सहयोगी भाजपा को हराने की बात करने वाले जद (यू) नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" की 100वीं कड़ी के प्रसारण पर टिप्पणी करने से हिचकते दिखे।

'2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है'

पिछले साल नीतीश के राजग से बाहर होने के परिणामस्वरूप बिहार में सत्ता गंवाने वाली भाजपा नीतीश की राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे कद्दावर विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात करने से भड़की हुई है और उसने स्पष्ट रूप से दावा किया है कि '2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है।'

नीतीश 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के अटकलों पर स्पष्ट कर चुके हें

अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार संभालने वाले नीतीश 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के अटकलों पर स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी ऐसी कोई 'महत्वाकांक्षा नहीं' है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'; RTI का बड़ा खुलासा

चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'; RTI का बड़ा खुलासा