देश

Bihar Congress: बिहार के बक्सर में खड़गे की जनसभा में भीड़ नहीं जुटाना पड़ा भारी, जिलाध्यक्ष हो गए सस्पेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2025, 11:47 PM IST

Bihar Congress: बक्सर में खरगे की रैली में कम भीड़ आने पर बिहार कांग्रेस ने पार्टी के बक्सर प्रमुख को निलंबित किया।

Image

बिहार कांग्रेस ने पार्टी के बक्सर प्रमुख को निलंबित किया

Bihar Congress: बिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में कम भीड़ आने के एक दिन बाद पार्टी ने सोमवार को अपनी बक्सर जिला इकाई के प्रमुख को कार्यक्रम के आयोजन में 'अनियमितताओं और समन्वय की कमी' के कारण निलंबित कर दिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेल के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने बताया कि बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है और सभी संगठनात्मक पदों से हटा दिया गया है।

राठौड़ ने एक बयान में कहा, 'पार्टी ने पांडे को संगठन में सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है, जिसमें बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी शामिल है। यह कदम रविवार को बक्सर के दलसागर स्टेडियम में आयोजित पार्टी की 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली के संबंध में उनकी ओर से समन्वय की कमी और अनियमितताओं के कारण उठाया गया है, जिसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने संबोधित किया था।'

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार रैली में कम लोगों के आने और कुर्सियां खाली पड़ी होने के कारण वरिष्ठ नेताओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। बताया जाता है कि बक्सर से कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी ने रैली में लोगों से आगे आने और कुर्सियों पर बैठने का अनुरोध किया किंतु वे कार्यक्रम के अंत तक खाली पड़ी रहीं। इस रैली में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट