देश

Pakistani Seema Haider के सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा खुलासा,सामने आई सनसनीखेज जानकारी!-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 18, 2023, 09:16 PM IST

Seema Haider Social Media Account: सीमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर का खुलासा हुआ है बताया जा रहा है कि इसपर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Pakistani Seema Haider को लेकर एक बड़ी खबर का खुलासा हो रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि UP ATS सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर कई बार अपना यूजर नेम बदला।

सीमा हैदर के सोशल मीडिया अकाउंट से सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, फरवरी 2022 में सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, जिसमें कई बार सीमा हैदर ने कई बार अपना यूजर नेम बदला सीमा हैदर सचिन सहित 16 लोगों को फॉलो करती थी,सीमा हैदर बागेश्वर धाम और महादेव से जुड़े अकाउंट को फॉलो करती थी।

वहीं जानकारी आई कि सीमा हैदर ने दिल्ली-एनसीआर के कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, वहीं सेना से जुड़े कई लोगों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी ऐसा कहा जा रहा है।

सीमा हैदर का UP ATS कराएगी लाई डिटेक्टर टेस्ट!

पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। सीमा का दावा है कि वो प्यार के लिए भारत छुपकर आई है, लेकिन अब सीमा पर शक गहराता जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि सीमा पाकिस्तानी जासूस हो सकती है। यही कारण है कि यूपी एटीएस अब सीमा हैदर से पूछताछ करने में जुटी है।

पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जा सकता है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा हैदर का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जा सकता है। एटीएस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा प्यार की आड़ में जासूसी या किसी गलत इरादे से भारत तो नहीं आई है। सीमा के बिना वीजा भारत आने और 50 दिन से रबूपुरा में रहने के बारे में गौतमबुध नगर पुलिस ने केंद्र व प्रदेश के जजों को पत्र लिखे थे। जिसके बाद एजेंसिया सीमा हैदर उसके पति सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं