देश

RLD News: जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने अपने सभी पार्टी प्रवक्ताओं को हटाया! ये है वजह

RLD Spokesperson: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी के सभी राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश के प्रवक्ताओं को उनके पद से हटा दिया है।

Image

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी

RLD Spokesperson News: गृहमंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता पैनल पर लगता है भारी पड़ गई है ऐसा कहा जा रहा है क्योंकि राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chowdhury) ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी के सभी राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश के प्रवक्ताओं को उनके पद से हटा दिया।

राजनीतिक हलकों में इसे लेकर खासी चर्चा हो रही है, बताया जा रहा है कि अमित शाह के खिलाफ एक प्रवक्ता का बोलना सभी पर भारी पड़ गया लगता है,जयंत चौधरी के इस निर्णय का खूब जिक्र हो रहा है।

आरएलडी के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इस बाबत चिट्ठी जारी कर दी है कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी के आदेश पर सभी प्रवक्ताओं को पद से हटाया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर एक राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता द्वारा गृहमंत्री अमित शाह की आलोचना करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article