भूकंप समाचार आज के (20-मई 2026) Earthquake Today News: भारत में आज कहां भूकंप आया? देश के दो राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके लगे हैं। जिसमें मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। हालांकि नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में कहीं कोई भूकंप नहीं आया है। तुर्की में अभी-अभी बहुत तेज भूकंप आया है। बुधवार को पूर्वी तुर्की में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। तत्काल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली, लेकिन टीवी तस्वीरों में स्कूलों को खाली कराते और निवासियों को बाहर भागते हुए दिखाया गया।
भारत में आज कहां आया भूकंप? (AaJ Ka Bhukamp Samachar)
| देश में कहां आया भूकंप? | तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित समय |
| मेघालय | 3.0 | 03:24:25 | 5 KM | पूर्वी जयंतिया हिल्स |
| हिमाचल प्रदेश | 2.4 | 01:25:34 | 5 KM | चंबा |
दुनिया में आज कहां भूकंप आया? (Earthquake Today Updates)
भारत के साथ-साथ आज दुनिया के कई और देशों में भूकंप आया है। जिसमें भूटान और म्यांमार भी शामिल है। अमेरिका के USGS के अनुसार ईरान, जापान, चिली, उज़्बेकिस्तान आदि में भूकंप आया है। ईरान में जंग के बीच तेज झटके लगे हैं, जिसकी तीव्रता 4.7 थी।
| दुनिया में आज कहां भूकंप आया? | तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित समय |
| तुर्की | 5.4 | 11:30:16 AM | 10 KM | सिनसिक |
| भूटान | 3.1 | 05:03:44 AM | 5 KM | 26.895, 89.087 |
| ईरान | 4.7 | 05:10:09 AM | 10 KM | बंदर अब्बास |
| भूटान | 2.4 | 05:26:01 | 10 KM | 26.998, 89.219 |
| जापान | 4.5 | 04:41:56 AM | 262.4 KM | ताकायामा |
| म्यांमार | 3.7 | 02:43:58 AM | 100 KM | 23.658, 94.595 |
| चिली | 4.1 | 02:59:59 AM | 106.1 KM | वैलेनार |
| उज़्बेकिस्तान | 5.0 | 02:10:43 AM | 10 KM | गज़ली |
दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप किस देश में आता है?
भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में रोज कहीं न कहीं भूकंप आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप किस देश में आता है? अमेरिका के USGS के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप जापान में आता है। जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर रीजन में आता है, जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। जापान में हर साल करीब 1500 से ज्यादा भूकंप दर्ज किए जाते हैं। जापान 4 बड़े टेक्टोनिक प्लेटों (यूरेशियन, नॉर्थ अमेरिकन, फिलीपीन सी और पैसिफिक प्लेट) की सीमाओं पर स्थित है। जिससे यहां लगभग दिन भूकंप आता है। जापान के अलवा इंडोनेशिया भी इसी लिस्ट में है। इंडोनेशिया में भी काफी भूकंप आते हैं।
