देश

राजनीति में कदम रखेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, थामेंगी PK की जनसुराज पार्टी का हाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 12:02 PM IST

बताया जा रहा है कि अक्षरा 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद अक्षरा ने ये बड़ा फैसला लिया है।

Image

राजनीति में प्रवेश करेंगी अक्षरा सिंह

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का दामन थामने जा रही हैं। अक्षरा आज दोपहर 3 बजे जनसुराज पार्टी का दामन थामेंगी। पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर अक्षरा को सदस्यता दिलवाएंगे। बताया जा रहा है कि अक्षरा 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद अक्षरा ने ये फैसला लिया है।

प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा

बता दें कि लंबे समय से प्रशांत किशोर बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं। वह गांवों-गांवों में घूम-घूमकर लोगों को राजनीति और मुद्दों को लेकर जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान उनके निशाने पर बिहार की महागठबंधन सरकार रहती है। इसके अलावा उनके निशाने पर लालू की पार्टी राजद और खास तौर पर नीतीश कुमार रहते हैं। एक वक्त पीके सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीब हुआ करते थे और पार्टी में उन्हें महासचिव का पद भी मिला था।

कौन हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का जन्म वैसे तो मुंबई में हुआ था, लेकिन वह मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में स्थापित कर दिया। 2013 में अक्षरा ने तीन फिल्मों दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला में लीड एक्ट्रेस का किरदार अदा किया। वह अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article