देश

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, सात मजदूर घायल, मचा हड़कंप

Bhilai Steel Plant Fire Update: भिलाई स्टील प्लांट में आग लग गई। सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Image

भिलाई स्टील प्लांट में फिर लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के PBS-2 यूनिट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से बाहर भागे। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।

सात लोग घायल

हादसे में एक BSP (भिलाई स्टील प्लांट) कर्मचारी समेत कुल 7 ठेका श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों में कर्मचारी शिवमोहन त्रिपाठी और ठेका कंपनी के मनीष व शुशांत शामिल हैं, जबकि अन्य के नाम सामने नहीं आए हैं। ठेका श्रमिक उमेंद्र का पैर भागने के दौरान गिरने से फ्रैक्चर हो गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार प्लांट के मेडिकल पोस्ट में किया गया, इसके बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ब्लास्ट के बाद धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया था। यूनियन नेताओं का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या स्टीम प्रेशर इसकी वजह हो सकता है।

प्लांट के अधिकारी ने क्या कहा?

संयंत्र के एक अधिकारी ने बताया कि भिलाई शहर में स्थित बीएसपी की स्टीम टर्बो जेनरेटर - चार टर्बाइन यूनिट में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। अचानक आग लगने से टर्बाइन हॉल में चारों ओर भारी धुआं फैल गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही संयंत्र के दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम सात मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को जलने से चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए भिलाई शहर के सेक्टर-नौ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, छह मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है, जबकि एक अन्य घायल मजदूर को अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आंकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह