देश

बेनेट यूनिवर्सिटी और एस.पी. जैन ग्रुप के बीच वैश्विक अकादमिक सहयोग के लिए समझौता

यह ऐतिहासिक समझौता बेनेट यूनिवर्सिटी की वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने की दृष्टि को आगे बढ़ाता और इसके ग्लोबल पाथवे प्रोग्राम को मजबूती देता है। यह छात्रों को विश्वस्तरीय ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमताओं से भी लैस करता है। यही नहीं भविष्य के लिए पेशेवर तैयार करने में बेनेट यूनिवर्सिटी की महारत वाली छवि को यह समझौता मजबूत बनाता है।

Image

एस.पी. जैन ग्रुप के गौरव जैन के साथ बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर और टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन।

ग्रेटर नोएडा : द टाइम्स ग्रुप की उच्च शिक्षा संस्था बेनेट यूनिवर्सिटी ने 10 जुलाई 2025 को मुंबई स्थित प्रमुख वैश्विक प्रबंधन संस्थान एस.पी. जैन ग्रुप के साथ एक सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य स्नातक छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक रास्ते खोलना है, ताकि उन्हें वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षा और अनुभव प्राप्त हो सके। इस साझेदारी के तहत छात्र अब 2+2 और 3+1 डिग्री कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेंगे। 2+2 मॉडल के अंतर्गत छात्र पहले दो वर्ष बेनेट यूनिवर्सिटी में अध्ययन करेंगे और अंतिम दो वर्ष की पढ़ाई एस.पी. जैन ग्रुप के लंदन या सिडनी परिसर में पूरी करेंगे। इसी तरह, 3+1 मॉडल में छात्र तीन वर्ष बेनेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के बाद या तो स्नातक डिग्री पूरी करेंगे या फिर एस.पी. जैन ग्रुप में मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे, जो चयनित शैक्षणिक मार्ग पर निर्भर करेगा।

यह ऐतिहासिक समझौता बेनेट यूनिवर्सिटी की वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने की दृष्टि को आगे बढ़ाता और इसके ग्लोबल पाथवे प्रोग्राम को मजबूती देता है। यह छात्रों को विश्वस्तरीय ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमताओं से भी लैस करता है। यही नहीं भविष्य के लिए पेशेवर तैयार करने में बेनेट यूनिवर्सिटी की महारत वाली छवि को यह समझौता मजबूत बनाता है।

बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर और टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने इस साझेदारी की महत्ता पर बल देते हुए कहा, 'बेनेट यूनिवर्सिटी में हमारा मिशन है छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा देते हुए उन्हें सशक्त बनाना है। यह शिक्षा कक्षाओं से परे जाती है। एस.पी. जैन ग्रुप के साथ यह नया गठबंधन हमारे ग्लोबल पाथवे प्रोग्राम की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एस.पी. जैन के प्रैक्टिस-ड्रिवन पेडागॉजी और लंदन व सिडनी में उनके मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन के माध्यम से यह समझौता हमारे छात्रों को बेहद जरूरी अनुभव, पेशेवर नेटवर्किंग मंच और तेजी से बदलती एवं आपस में जुड़ी दुनिया में नेतृत्व के लिए एक वास्तविक वैश्विक कौशल प्रदान करेगा।

सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए एस.पी. जैन ग्रुप के गौरव जैन ने कहा, 'एसपी जैन ग्रुप में हमारा उद्देश्य दुनिया की सबसे अच्छी अकेडमिक एवं वित्तीय राजधानियों लंदन एवं सिडनी में अपने ट्रांसफॉर्मेटिव शिक्षा के माध्यम से विश्व स्तर पर सक्षम लीडर तैयार करना है। बेनेट यूनिवर्सिटी के साथ हमारी यह रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम साथ मिलकर, भारत के छात्रों को एक सहज अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक यात्रा और वैश्विक उद्योग, संस्कृति और नवाचार का गहन अनुभव प्रदान करेंगे।'

2+2 और 3+1 कार्यक्रमों के लिए दोनों संस्थान पाठ्यक्रम निर्माण, पाठ्य सामग्री, शैक्षणिक मानकों और शिक्षण उद्देश्यों के समन्वय के लिए काम करने पर सहमत हुए हैं। समझौते के अनुसार, एक पारदर्शी क्रेडिट ट्रांसफर प्रणाली विकसित की जाएगी जिससे बेनेट यूनिवर्सिटी से एस.पी. जैन ग्रुप (लंदन या सिडनी) में छात्रों का सहज स्थानांतरण सुनिश्चित किया जा सके। एमओयू के अनुसार, दोनों विश्वविद्यालय एक पारस्परिक सहमति से क्रेडिट ट्रांसफर प्रणाली विकसित करेंगे। यह प्रणाली बेनेट विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एस.पी. जैन ग्रुप, लंदन या सिडनी में एक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगी। यह साझेदारी शैक्षणिक मार्गदर्शन, ओरिएंटेशन, वीजा व्यवस्थाएं एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट सहित एक मजबूत छात्र गतिशीलता प्रोटोकॉल और सपोर्ट सिस्टम स्थापित करेगी। इसका लक्ष्य परिसरों के बीच छात्रों के स्थानांतरण को सुगम बनाना है।

छात्रों के शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध करने के लिए दोनों विश्वविद्यालय भारत, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में इंटर्नशिप, एक्सचेंज प्रोग्राम और इंडस्ट्री सहयोग के माध्यम से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के अवसर भी तलाशेंगे।

इस सहयोग से छात्र एस.पी. जैन ग्रुप के मल्टी-सिटी एजुकेशन मॉडल, क्रॉस-कल्चरल एक्सपोजर, और नवाचार-आधारित शिक्षा से लाभान्वित होंगे। इसके कैंपस की रणनीतिक स्थिति नेटवर्किंग एवं इंटर्नशिप के लिए वैश्विक कंपनियों को एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। व्यवसाय और प्रौद्योगिकी के समन्वय से तैयार किया गया एक व्यावहारिक, भविष्य के लिहाज से तैयार पाठ्यक्रम आज की नवाचार केंद्रित अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी कौशल से छात्रों को सुसज्जित करेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article