देश

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत, BJP लीडर ने की कंप्लेन

Bengaluru Stampede: ​भाजपा नेता राजीव ने कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने

Image

बेंगलुरु भगदड़ मामले में सीएम-डिप्टी सीएम के खिलाफ कंप्लेन

Photo : AP

Bengaluru Stampede: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के महासचिव पी राजीव ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सीएम-डिप्टी सीएम पर आरोप

पी राजीव ने भगदड़ की घटना को लेकर कहा, ‘‘इस मानवीय क्षति के लिए आरोपी नंबर एक सिद्धरमैया और आरोपी नंबर दो डी के शिवकुमार हैं। दोनों का मकसद आरसीबी की जीत से राजनीतिक लाभ लेना था। उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया और उनकी वजह से लोगों की मौत हुई। मैंने जी परमेश्वर को आरोपी नंबर तीन बताया है। मेरे हिसाब से उनका कोई मकसद नहीं है, लेकिन वे लापरवाह थे और गृह मंत्री के तौर पर विफल रहे हैं।’’

कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

भाजपा नेता राजीव ने यहां कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने शिकायत की कॉपी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को दे दी है। इसे प्राथमिकी में तब्दील किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं इस मामले में अदालत जाऊंगा और पीसीआर दर्ज करवाऊंगा। मैं पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया की मांग करता हूं।’’

11 लोगों की हो गई थी मौत

पूर्व विधायक ने घटना के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और चार अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना भी की। बता दें कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रशंसक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के जश्न में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article