देश

बजरंग पुनिया ने बजरंग दल के समर्थन में किया पोस्ट, छिड़ा विवाद तो किया डिलीट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 8, 2023, 10:56 AM IST

कई यूजर्स ने पूनिया द्वारा बजरंग दल के समर्थन पर नाराजगी जताई। विवाद के बाद पूनिया ने पोस्ट को हटा लिया।

Image

बजरंग पुनिया

Photo : BCCL

Bajrang Punia: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया विवादों में घिर गए हैं। मामला बजरंग दल से जुड़ा है जिस पर कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में पाबंदी लगाने का वादा किया है।

महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ चल रहे पहलवानों के विरोध में बैठे ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के बाद विवादों में आ गए। इस पोस्ट में दक्षिणपंथी समूह बजरंग दल के लिए समर्थन व्यक्त किया है।

मैं बजरंगी हूं...

उन्होंने पोस्ट किया- "मैं बजरंगी हूं। मैं बजरंग दल का समर्थन करता हूं। जय श्री राम,”। इस पोस्ट में भगवान हनुमान का चित्र था। इसमें उन्होंने लोगों से अपने वॉट्सएप प्रोफाइल पर भगवान हनुमान का चित्र लगाने की अपील की थी। हालांकि, पुनिया ने सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियों के बाद इस पोस्ट को हटा लिया। संघ परिवार का विरोध करने वाले यूजर्स ने इसका विरोध किया। बजरंग दल संघ परिवार का ही एक हिस्सा है। कई यूजर्स ने पूनिया द्वारा बजरंग दल के समर्थन पर नाराजगी जताई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article