देश

VIDEO: जब लंदन गए थे धीरेंद्र शास्त्री और बाथरूम में आन पड़ी यह समस्या...पहली विदेश यात्रा का जिक्र कर सुनाया किस्सा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 9, 2023, 06:34 PM IST

Bageshwar Dham Sarkar's Dhirendra Shastri Interview with Sushant Sinha: इंटरव्यू में उन्होंने दो टूक कहा, "न हमें अंग्रेजों की भाषा आती है और न उन्हें हमारी। कई बार तो हम यह भी कह देते हैं कि हम तुम पर राज करेंगे...।"

Image

मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री। (फाइलः @bageshwardham)

Photo : Twitter

Bageshwar Dham Sarkar's Dhirendra Shastri Interview with Sushant Sinha: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सरल, देसी और मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। आम तौर पर वह किसी चीज से नहीं डरते हैं, मगर अपने धर्म-कर्म और सनातन को लेकर थोड़ा भयभीत रहते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत के दौरान किया। साथ ही अपनी पहली विदेश यात्रा का अनुभव भी साझा किया, जिसमें उन्हें बाथरूम में दिक्कत हुई थी। दरअसल, उन्हें तब वहां पर डिब्बा और बाल्टी चाहिए था।

आपके प्रिय हिंदी खबरिया चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े पत्रकार सुशांत सिन्हा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दो टूक कहा, "न हमें अंग्रेजों की भाषा आती है और न उन्हें हमारी। कई बार तो हम यह भी कह देते हैं कि हम तुम पर राज करेंगे...।"

पं.शास्त्री ने बताया- मेरी पहली विदेश यात्रा यूके के लंदन में थी। मैं तब थोड़ा सकुचाया था। चूंकि, वहां चीजें थोड़ी विचित्र होती हैं इसलिए। वैसे तो हमें किसी चीज का भय नहीं है, मगर हम धर्म-कर्म और सनातन को लेकर भयभीत रहते हैं। हम गंभीरता बरकरार रखना चाहते हैं। हालांकि, विदेशी बहुत अच्छे होते हैं।

सुनिए, बाथरूम में दिक्कत और डिब्बा-बाल्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे क्या कहा?:

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article