देश

पटना पहुंचते ही बाबा बागेश्वर ने कह दी ऐसी बात, विरोधियों की बोलती हो जाएगी बंद!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 04:00 PM IST

हनुमान कथा में शामिल होने के लिए बागेश्वर बाबा आज सुबह पटना पहुंचे। Times Now Navbharat ने उनसे बात की, देखिये क्या बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को बिहार पहुंचे, जहां वो पटना के नजदीक नौबतपुर में हनुमान कथा में शामिल होंगे। यहां पहुंचने के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसी बात कह दी, जिससे उनके विरोधियों की बोलती बंद हो गई होगी।

एयरपोर्ट पर जब धीरेंद्र शास्त्री उतरे तो Times Now Navbharat से बात करते हुए बागेश्वर बाबा ने अपने विरोधियों को भी साधुवाद कहा। बागेश्वर बाबा ने पटना आने के सवाल पर कहा कि बहुत आनंद आया... भगवान की कथा चर्चा का ही विषय है। विरोध करने की बात पर कहा- "सबको साधुवाद।"

मीडिया से बातचीत के दौरान बागेश्वर बाबा ने कहा कि वह यहां हिंदुओं के बारे में बोलने आए हैं और धर्म के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं करते। बता दें कि बागेश्वर बाबा के इस कार्यक्रम का बिहार में राजद नेता तेज प्रताप यादव विरोध कर रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को धमकी भी दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article