देश

Baba Siddiqui Murder Case: गिरफ्तार आरोपी के घर मुंबई पुलिस की रेड, घर से बरामद हुए हथियार

Baba Siddiqui Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक आरोपी के घर से एक हथियार बरामद किया है।

Image

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने आरोपी के घर से हथियार बरामद किया

Photo : ANI

Baba Siddiqui Murder: मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक आरोपी के घर से एक हथियार बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि हथियार महाराष्ट्र के रायगढ़ में आरोपी राम फूलचंद कनौजिया के घर से बरामद किया गया, जहां वह किराए पर रह रहा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान बताए गए पांच हथियारों में से कुल चार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एक अन्य पिस्तौल, जो ऑस्ट्रेलिया में बनी ब्रेटा है की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि जब शूटरों के मोबाइल की तलाशी ली गई तो उसमें पिस्तौल की तस्वीरें मिलीं। जिसके बाद पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने चौथे हथियार की तलाश शुरू कर दी।

लुधियाना से एक और आरोपी सुजीत कुमार गिरफ्तार

इससे पहले दिन में मुंबई पुलिस ने लुधियाना से एक और आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 15 हो गई। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को लुधियाना के सुंदर नगर इलाके से गिरफ्तार कर जमालपुर थाने लाया गया, जहां से उसे मुंबई ले जाया गया। गौरतलब है कि सुजीत मुंबई में रहता है और यहां अपने ससुराल आया हुआ था। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के निर्मल नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article