बिजनेस

चांदी का भाव आज का 16 जुलाई 2026: 4 दिन में 12500 रुपये हुई सस्ती, जानें पटना से लेकर मुंबई तक कितनी है कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 July 2026 : अमेरिका-ईरान में जंग के माहौल के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी लगातार चौथे दिन दबाव में रही और आज 1,500 रुपये टूटकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के स्तर पर आ गई, जो दो सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। पिछले 4 दिन में इसमें 12,500 रुपये या 5.3% की गिरावट आई है। 10 जुलाई को इसका भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.82% लुढ़क कर यानी 4013 रुपये गिरावट के साथ 2,16,607 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,20,620 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 56.41 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत घटकर 2,16,910 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,19,711 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,20,391 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,17,434 रुपये किलो हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 16 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलो1 औंस1 तोला
सिल्वर 999 फाइन₹2,16,910₹6,149₹2,530
सिल्वर 925 स्टर्लिंग₹2,00,642₹5,688₹2,340
सिल्वर 900 कॉइन₹1,95,219₹5,534₹2,277
सिल्वर 800 जर्मन₹1,73,528₹4,919₹2,024

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को स्थानीय मांग कमजोर होने के कारण चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई। चांदी की कीमत 100 रुपये टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि मंगलवार को यह 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत के नुकसान के साथ 58.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

कारोबारियों का कहना है कि आभूषण विक्रेताओं और औद्योगिक लिवालों की ओर से कम लिवाली के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें एक दायरे में बनी रहीं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article