देश

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद सीधे हॉस्पिटल पहुंचा था शूटर शिवकुमार, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम लीलावती अस्पताल पहुंचा था। उसका उद्देश्य इस बात की पुष्टि करना था कि बाबा सिद्दीकी मौत हो गई है या नहीं। यहां वह करीब 30 मिनट तक रुका था।

Image

बाबा सिद्धीकी।

Photo : Twitter

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम सीधे उस हॉस्पिटल पहुंचा था, जहां बाबा सिद्दीकी को एडमिड कराया गया था। यहां वह करीब 30 मिनट तक रुका था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शिवकुमार ने कबूलनामा किया है।

पुलिस की पूछताछ में शिवकुमार गौतम ने खुलासा किया है कि बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद वह लीलावती अस्पताल पहुंचा था। उसका उद्देश्य इस बात की पुष्टि करना था कि बाबा सिद्दीकी मौत हो गई है या नहीं। वह लोगों से सिद्दीकी की गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी जुटाता रहा और जब यह खबर आई कि उनके बचने की संभावना न के बराबर है, वह अस्पताल से निकल आया।

अस्पताल से पहुंचा था कुर्ला स्टेशन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी की मौत की पुष्टि होने के बाद शूटर शिवकुमार गौतम ने अस्पताल से कुर्ला स्टेशन के लिए रिक्शा लिया। यहां पहुंचने के बाद उसने ठाणे के लिए एक लोकल ट्रेन पकड़ी। ठाणे से पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करते समय उसे अपने मोबाइल पर बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर मिली। बता दें, बीते दिनों मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में शिवकुमार गौतम को यूपी के बहराइच से गिरफ्तार किया गया था।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं