देश

Baba Balak Nath: बाबा बालकनाथ ने छोड़ी सांसदी, सौंपा इस्तीफा, राजस्थान CM पद को लेकर सुर्खियों में है नाम

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 7, 2023, 04:32 PM IST

Baba Balak Nath Quits MP Seat:राजस्थान के सीएम बनने की अटकलों के बीच बीच बाबा बालकनाथ ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है, गौर हो वो राज्य की अलवर सीट से सांसद हैं।

Image

बाबा बालकनाथ ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है

Rajasthan New CM Name: तिजारा सीट से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ (Baba Balaknath) ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा (Quits MP) दे दिया है गौर हो कि राजस्थान का CM बनने की अटकलों के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी से जीतने वाले प्रत्याशियों में सांसद बाबा बालकनाथ का नाम भी शामिल है उसके बाद उनका ये कदम राज्य की राजनीति में गर्माहट ले आया है वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी राज्य का सीएम बनने की जोर आजमाइश में लगी हैं।

बालकनाथ ने गुरूवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और संसद सदस्यता से इस्तीफा उन्हें सौंप दिया वह अलवर जिले की तिजारा से विधायक चुने गए हैं। महंत बालकनाथ के इस्तीफे के बाद एक बात तो तय हो गई है कि वो अब राजस्थान विधानसभा में ही रहेंगे यानी राज्य की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। वहीं बाबा बालकनाथ के संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब चर्चाओं का बाजार फिर से गर्मा गया है।

वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, सीपी जोशी के नाम भी हैं

ध्यान रहे कि बाबा बालकनाथ को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की अटकलें चल रही हैं पर बीजेपी ने अभी तक किसी के नाम फाइनल नहीं किए हैं, हालांकि कई नाम हवाओं में तैर रहे हैं उनमें वसुंधरा राजे, सीपी जोशी आदि हैं।

बीजेपी के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल समेत भाजपा के 10 सांसदों ने बुधवार को इस्तीफा दिया था। इनमें किरोणीलाल मीणा राज्यसभा के सदस्य थे, बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article