कैनबरा : बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी चर्चा में है। वे 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान इस दौरान वे विभिन्न शहरों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। बुधवार को दौरे के पहले दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया संसद भवन में संबोधन देकर विश्व शांति का संदेश दिया। इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय संत ने ऑस्ट्रेलिया की संसद में आध्यात्मिक प्रवचन दिया।
इस दौरे के तहत सिडनी ओपेरा हाउस में विशेष आयोजन प्रस्तावित है, जो विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थलों में गिना जाता है। इसके अलावा Parliament House में था, जहां उनके संबोधन का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विचार को सुनने वाले पहुंचे। वहीं Perth में भी उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कैनबरा में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विश्व शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है। जब तक मन में शांति स्थापित नहीं होगी, तब तक दुनिया में शांति संभव नहीं है। उन्होंने संतुष्टि और आत्मचिंतन को शांति का मूल आधार बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने भीतर झांकता है, वही सच्ची शांति प्राप्त कर सकता है। शास्त्री ने हाल के वैश्विक तनावों का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध कभी समाधान नहीं होता। उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और सीजफायर का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि यह शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि “विवाद नहीं, संवाद ही समाधान है” और विकास के लिए बुद्ध के मार्ग को अपनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब तक मन में इच्छाएं बनी रहती हैं, तब तक अशांति बनी रहती है। संतोष और तृप्ति से ही मन शांत होता है। शास्त्री ने भारत की सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया को 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी एक परिवार के रूप में देखा है। अपने दौरे के दौरान शास्त्री 11-12 अप्रैल को पर्थ में हनुमान कथा और 15 अप्रैल को सिडनी ओपेरा हाउस में सत्संग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
