देश

अजीम प्रेमजी ने ठुकराई CM सिद्दारमैया की गुजारिश, आखिर क्यों आम लोगों के लिए कैंपस रोड खोलने से किया इनकार?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए विप्रो से अपने सरजापुर परिसर को सार्वजनिक वाहनों के लिए खोलने का आग्रह किया। हालांकि, विप्रो के संस्थापक और अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरजापुर परिसर विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के तहत आता है और वैश्विक सेवा प्रतिबद्धताओं के कारण यहां सख्त प्रवेश नियंत्रण नियम लागू हैं।

Image

अजीम प्रेमजी ने आम लोगों के लिए कैंपस रोड खोलने से किया इनकार।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Wipro के संस्थापक और अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने कंपनी के परिसर को बाहरी यातायात के लिए खोलने से इनकार कर दिया है। बता दें कि कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने क्षेत्र में सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सहयोग मांगा था।

बेंगलुरु शहर में ट्राफिक की जबरदस्त समस्या है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में आग्रह करते हुए पूछा था कि क्या विप्रो अपना सरजापुर परिसर सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल सकता है। प्रेमजी ने इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार किया और बेंगलुरू के आउटर रिंग रोड पर यातायात की भीड़ से निपटने के लिए कॉर्पोरेट सहयोग हेतु सिद्धारमैया की अपील की सराहना की।

सिद्धारमैया के अनुरोध पर क्या बोले अजीम प्रेमजी

विप्रो के चेयरमैन ने बताया कि सरजापुर स्थित परिसर को विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) घोषित किया गया है और वैश्विक सेवा प्रतिबद्धताओं के कारण यह सख्त प्रवेश नियंत्रण नियमों से बंधा हुआ है।

प्रेमजी ने पत्र में कहा, "हमारे सरजापुर परिसर से सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने के विशिष्ट सुझाव के संबंध में हमें गंभीर कानूनी, प्रशासनिक और वैधानिक चुनौतियों की आशंका है, क्योंकि यह एक सूचीबद्ध कंपनी के स्वामित्व वाली एक विशेष निजी संपत्ति है, जो सार्वजनिक आवागमन के लिए नहीं है।"

इसके अलावा, यह भी सराहनीय होगा कि हमारा सरजापुर परिसर एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) है जो वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करता है। हमारी संविदात्मक शर्तों में प्रशासन और अनुपालन के लिए कड़े, अपरक्राम्य प्रवेश नियंत्रण मानदंड अनिवार्य हैं। इसके अलावा, निजी संपत्ति के माध्यम से सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही एक स्थायी, दीर्घकालिक समाधान के रूप में प्रभावी नहीं होगी।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP में सपा का खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी..? 2 अक्टूबर वाली डेडलाइन खत्म: सपा-कांग्रेस से नहीं मिला भाव, अब क्या करेंगे AIMIM चीफ?

UP में सपा का खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी..? 2 अक्टूबर वाली डेडलाइन खत्म: सपा-कांग्रेस से नहीं मिला भाव, अब क्या करेंगे AIMIM चीफ?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर क्यों ठोका हाईकोर्ट ने 10,000 रुपये का जुर्माना? ED अधिकारियों से जुड़ा है मामला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर क्यों ठोका हाईकोर्ट ने 10,000 रुपये का जुर्माना? ED अधिकारियों से जुड़ा है मामला

'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दो क्योंकि...', NCPI ने चिट्ठी लिखकर क्यों की मांग? युसूफ पठान ने किया किनारा

'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दो क्योंकि...', NCPI ने चिट्ठी लिखकर क्यों की मांग? युसूफ पठान ने किया किनारा

Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, 'सर्व-धर्म प्रार्थना' में शामिल होकर बापू को दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, 'सर्व-धर्म प्रार्थना' में शामिल होकर बापू को दी श्रद्धांजलि

'मोहम्मद दीपक' के नाम से चर्चित जिम संचालक गिरफ्तार, कोटद्वार में व्यापारी से मारपीट का आरोप; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

'मोहम्मद दीपक' के नाम से चर्चित जिम संचालक गिरफ्तार, कोटद्वार में व्यापारी से मारपीट का आरोप; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च