देश

अयोध्या में सपना हुआ साकार, सजा प्रभु का दरबारः बोले फारूख- राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं, राऊत ने कहा- राजनीति हो रही

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 30, 2023, 11:36 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना (UBT गुट) के सांसद संजय राउत ने बताया, "अब भाजपा की ओर से 22 जनवरी को ऐलान होगा कि हम राम को चुनाव में खड़ा कर रहे हैं...सिर्फ यही बाकी रह गया है। राम के नाम पर इतनी राजनीति हो रही है कि सिर्फ यही कहना बाकी है कि हमारे उम्मीदवार श्रीराम होंगे।"

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Ayodhya Ram Mandir: प्रभु श्री राम की नगरी में भक्तों का राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ है। 22 जनवरी को इसके उद्घाटन से पहले भगवान का दरबार सज चुका है। शनिवार (30 दिसंबर, 2023) को उत्तर प्रदेश की इस प्राचीन और आध्यात्मिक नगरी में जब विकास से जुड़ी सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि श्री राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं हैं।

उन्होंने बताया, "भगवान राम का मंदिर खुलने वाला है। जिन लोगों ने भी यह कोशिश की कि उनका मंदिर बने, मैं उनको धन्यावाद देता हूं। साथ ही उनसे यह भी कहता हूं कि राम केवल हिंदुओं के राम नहीं हैं। वह पूरे विश्व के राम हैं, ये उनकी पुस्तकों में लिखा है। उन्होंने भाई-चारे मोहब्बत और एक दूसरे की सहायता की बात की है।"

pm modi ayodhya visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार (30 दिसंबर, 2023) को यूपी के अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए पीएम मोदी।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना (UBT गुट) के सांसद संजय राउत ने बताया, "अब भाजपा की ओर से 22 जनवरी को ऐलान होगा कि हम राम को चुनाव में खड़ा कर रहे हैं...सिर्फ यही बाकी रह गया है। राम के नाम पर इतनी राजनीति हो रही है कि सिर्फ यही कहना बाकी है कि हमारे उम्मीदवार श्रीराम होंगे।" बकौल राउत,"महा विकास अघाड़ी (एमवीए) करीब 40 सीटें जीतेगी। भाजपा को जीतने के लिए ईवीएम की जरूरत है। वे लोग अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन ईवीएम से है।"

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं