देश

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के पहले चरण का 75% निर्माण पूरा, जानिए कब होगा उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 05:10 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Construction Latest News : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माम कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक पहले चरण का 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर 2023 की तय समय सीमा पर पूरा हो जाएगा।

Image

ऐसा होगा अयोध्या में बन रहा राम मंदिर

Photo : Twitter

Ayodhya Ram Mandir Construction Latest News : उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के पहले चरण का 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर के पहले चरण का निर्माण दिसंबर 2023 की तय समय सीमा पर पूरा हो जाएगा। ट्रस्ट को पूरा भरोसा है कि दिसंबर में ही मंदिर का उद्घाटन हो जाएगा। पहले चरण में मंदिर का गर्भगृह भी शामिल है, जिसमें रामलला विराजमान होंगे।

Ram Mandir तक पहुंचने के लिए चढ़नी होंगी 32 सीढ़ियां

ट्रस्ट के सदस्य ने बताया कि पहले तल पर मौजूद राम मंदिर तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। इसके बाद 33वां कदम मंदिर के तल पर पड़ेगा। इसमें से 24 सीढ़ियों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी तरह मंदिर के लगभग सभी खंभों का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

नगर शैली सर्वश्रेष्ठ मंदिर होगा Ram Mandir

मंदिर की दीवारें और दरवाजों के फ्रेम भी आकार लेने लगे हैं। मंदिर निर्माण में बहुत हाई क्वालिटी का मार्बल प्रयोग किया जा रहा है। ट्रस्ट के मुताबिक निर्माण पूरा होने के बाद राम मंदिर नगर शैली का उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ मंदिर होगा।

दूसरे चरण का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा

राम मंदिर के दूसरे चरण का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा होना है। इसके बाद मंदिर के तीसरे और अंतिम चरण का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article