देश

Ayodhya Ram Mandir: '15 मई तक मंदिर निर्माण होगा पूर्ण...' बोले राम मंदिर भवन निर्माण समिति के चेयरमैन

Ram Mandir Construction Completion Date: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 15 मई तक होगा पूर्ण राम मंदिर भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया।

Image

'अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 15 मई तक होगा पूर्ण'

Ayodhya Ram Mandir Construction Completion Date: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है। इसी बीच मंदिर निर्माण में प्रगति को लेकर भवन निर्माण समिति की बैठक हो रही है, जिसमें मंदिर निर्माण को लेकर अनेक चीजों पर मंथन हो रहा है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मेरा अनुमान है कि 15 मई तक हम मंदिर निर्माण पूर्ण कर लेंगे।

नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंदिर का निर्माण तब पूर्ण होगा जब राम दरबार आ जाए, द्वितीय तल पूर्ण हो जाए, शिखर पर ध्वज दंड लग जाए, हवाई जहाज का एलिवेशन लाइट आदि का काम हो जाए। इन सब कार्यों को मिलाकर मेरा अनुमान है कि 15 मई तक हम मंदिर निर्माण पूर्ण कर लेंगे। शिखर का निर्माण आखिरी चरण पर है। उसके बाद कलश रखा जाएगा।

'अप्रैल और मई में बहुत सी मूर्तियां भगवान और साधु संतों की स्थापना की जानी हैं'

उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई में बहुत सी मूर्तियां भगवान और साधु संतों की स्थापना की जानी हैं। तिथियां तय हो गई हैं। मेरा अनुमान है कि संभवत आज या कल तक सप्त मंदिर की प्रतिमाएं मंदिर परिसर में आ जाएंगी। उन्हें वहां उनके मंदिर में आदर के साथ स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद परकोटा के मंदिरों का काम है। फिर अंत में रामदरबार का है।

'... उस शिला पर रामेश्वरम में भगवान राम द्वारा शिव जी का पूजन होता है'

मिश्रा ने बताया कि कल हमारे आर्ट के मुखिया और कर्ताधर्ता वासुदेव आए थे। उन्होंने प्रथम तल पर गर्भगृह के ऊपर शिला लगी हुई है, उसका परीक्षण किया और उसकी स्वीकृति दे दी है। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उस शिला पर रामेश्वरम में भगवान राम द्वारा शिव जी का पूजन होता है। वह शिला दक्षिण और उत्तर को जोड़ने में बहुत महत्वपूर्ण है।

मंदिर परिसर में लाइटिंग का मामला चर्चा में है

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर के ईस्टर्न एंट्रेंस पर हिंदी और अंग्रेजी में पहले से ही 500 वर्ष का इतिहास लिखा हुआ है। राम दरबार के कार्यक्रम की जिम्मेदारी न्यास की है। उसे जनरल सेक्रेटरी तय करेंगे। मंदिर परिसर में लाइटिंग का मामला चर्चा में है। यहां की लाइटिंग ऐसी न हो कि यह पिकनिक स्पॉट बने और श्रद्धालुओं के मन की शांति में बाधा पड़े। इन सब चीजों को देखा जा रहा है। उसके बाद निर्णय लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की छाया के लिए एलएनटी और राजकीय निर्माण निगम व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे किसी को असुविधा न हो।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!