देश

Train For Ayodhya: अयोध्या के लिए देश के हर जोन से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानें रेल मंत्रालय का प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 12:06 PM IST

Ayodhya Special Train: अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह है। राम मंदिर के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच रेल मंत्रालय ने IRCTC को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब देश के सभी जोन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी।

Image

देश से कोने-कोने से अयोध्या के लिए चलेंगे स्पेशल ट्रेनें।

Photo : Twitter

Astha Special Train For Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों भारी उत्साह है। देशभर से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचेंगे, इस बात तो ध्यान में रखकर रेल मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। देश के सभी जोनल रेलवे क्षेत्र से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी जोनल रेलवे को रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेन के संचालन से जुड़ी जानकारी साझा की है। इसका नाम आस्था स्पेशल ट्रेन रखा गया है।

रेल मंत्रालय ने IRCTC को सौंपी जिम्‍मेदारी

आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए शुरू किया जा रहा है। वित्त निदेशालय की सहमति के बाद रेलवे बोर्ड ने इस स्पेशल ट्रेन को चलाने की जानकारी देश के सभी जोनल रेलवे को दी है। रेल मंत्रालय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को चलाने का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया है।

सभी रेलवे जोनल को भेजा गया पत्र

पूर्व मध्य रेल सहित देश के सभी रेलवे जोनल के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक व सभी क्षेत्रीय रेलवे जोनल को रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग डायरेक्टर विपुल सिंघल ने पत्र भेजा है। इस पत्र में लिखा है कि आस्था स्पेशल ट्रेन जिस रेलवे जोनल से गुजरेंगी, उसकी मॉनि‍टरिंग नजदीक के जोनल रेलवे के अधिकारी करेंगे।

आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए जाएंगे टिकट

इन आस्था स्पेशल ट्रेनों के टिकट सीधे आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए जाएंगे। इसकी बुकिंग IRCTC टूरिस्ट पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। ट्रेन की प्रोफाइल पीआरएस डेटाबेस में नहीं दिखेगी। इसकी बुकिंग के दौरान यात्रियों के विवरण के साथ उनके किसी रिश्तेदार के आपातकालीन संपर्क नंबर की भी जानकारी देनी होगी।

तीन कोच पर छह बर्थ रहेगा रिजर्व

आईआरसीटीसी के कर्मचारियों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों में सीटें रिजर्व रखी जाएंगी। प्रत्येक तीन कोच पर फ्री छह बर्थ की सुविधा दी जाएगी। आईआरसीटीसी के कर्मचारियों को इन ट्रेनों में खानपान सेवाओं के वितरण एवं परिवहन के लिए कोई पैसे नहीं लगेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article