देश

इस दिन होगा अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन, इन शहरों के लिए उड़ान भरेंगे विमान, जानिए पूरा शेड्यूल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 18, 2023, 12:24 PM IST

Ayodhya Airport: श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुका है। इस एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को पहली उड़ान दिल्‍ली से लैंड करेगी।

Image

अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द

Ayodhya Airport: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ अयोध्या को एक इंटरनेशनल शहर बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। इसी के तहत यहां एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है जो अपने आखिरी चरण में है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे की तारीख भी तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या आएंगे और इसी दिन प्रधानमंत्री अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्या धाम के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

आर्थिक प्रगति को नई उड़ान

पहले चर्चा थी कि पीएम मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अयोध्या आ सकते हैं। बहरहाल, एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण होने के बाद यहां आर्थिक प्रगति को नई उड़ान मिल जाएगी। दिसंबर में सीएम योगी आदित्यनाथ और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट का मुआयना कर चुके हैं। तब सिंधिया ने बताया था कि अयोध्या के हवाई अड्डे में यहां की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। पहले चरण में 65 हजार वर्ग फुट का हवाई तल बन रहा है। इसकी क्षमता हर घंटे 2 से 3 फ्लाइट की होगी।

6 जनवरी से शुरू होगी कमर्शियल उड़ानें

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुका है। इस एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को पहली उड़ान दिल्‍ली से लैंड करेगी। इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से पहली वाणिज्यिक फ्लाइट 6 जनवरी को अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी, जबकि इसके बाद 11 जनवरी से अहमदाबाद से उड़ान शुरू होगी। दिल्ली से 6 से 9 जनवरी तक रोजाना केवल एक ही उड़ान अयोध्या जाएगी, लेकिन 10 जनवरी से दिल्ली-अयोध्या के बीच इंडिगो रोजाना उड़ान शुरू करेगा। अहमदाबाद के लिए हफ्ते में तीन दिन उड़ान संचालित की जाएगी। हालांकि बाद में पैसेंजर संख्या बढ़ने पर इसमें बढ़ोतरी की जा सकती है। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, यूपी के अयोध्या के लिए फ्लाइट के संचालन की शुरुआत के साथ ही यह कंपनी का 86वां घरेलू और कुल 118वां डेस्टिनेशन बन जाएगा।

22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर का उद्घाटन और राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी 2024 को होगा, जिसमें पीएम मोदी भी भाग लेंगे। राम मंदिर उद्घाटन से पहले और बाद में अयोध्या में श्रीराम भक्तों के लाखों की संख्या में उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे