देश

Atique Murder Case:तीनों आरोपी सिर्फ मोहरा, हैंडलर दे रहा था निर्देश, चौंकाने वाली जानकारी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 21, 2023, 08:15 AM IST

Atique, Ashraf Murder Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड में एसआईटी की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही है। मसलन पुलिस को अब यकीन हो रहा है कि कहीं ना कहीं तीनों बदमाश सिर्फ मोहरे थे उन्हें कोई और संचालित कर रहा था।

Image

15 अप्रैल को हुई थी हत्या

Atique- Ashraf Murder Case: 15 अप्रैल को प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल के सामने तीन बदमाशों ने अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। हत्या की तह तक पहुंचने के लिए गुरुवार को घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट कर पूरे वारदात को समझने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है सीन रिक्रिएशन के बाद एसआईटी को कुछ खास जानकारी मिली है, मसलन किसी हैंडलर के इशारे पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। एसआईटी का मानना है कि तीनों आरोपी सिर्फ गोली बरसाने तक ही शामिल थे, उन्हें किसी खास शख्स से इशारा मिला था। यह भी जानकारी सामने आई है कि तीनों आरोपियों के बयानों में काफी असमानता है। एक दूसरे से अलग अलग बयान साबित करते हैं कि तीनों को यह तो पता था कि किसी टारगेट को खत्म करना है। लेकिन उसके पीछे की वजह क्या है उसे बता पाने में वो नाकाम रहे।

नैनी जेल के जेलर रहे शख्स का खुलासा

इन सबके बीच नैनी सेंट्रल जेल के जेलर रहे एस एम अवस्थी एक खास प्रसंग का जिक्र करते हुए बताते हैं कि अतीक को राजनीतिक प्रश्रय किस हद तक हासिल था आप इस बात से समझ सकते हैं। उनके मुताबिक एक बार जेल में एक सामान्य कैदी जो हॉकर था उसकी मौत हुई। अतीक अहमद के कहने पर रात 12 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। उस संबंध में अतीक ने एकत तरह से धमकी दी थी। अतीक के दबाव में ना सिर्फ उस कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया बल्कि 6 गंभीर जख्मों का जिक्र किया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने दोबारा री पोस्टमार्टम करने की अर्जी लगाई, अर्जी स्वीकार भी हुई। लेकिन कौशांबी में उस कैदी के शव को दफना दिया गया था। उस समय के कौशांबी के डीएम से दफ्न शव को निकालने का आग्रह किया गया। लेकिन उन्होंने मोहर्रम का हवाला देते हुए रीपोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। आप यहीं से अतीक अहमद के रसूख को समझ सकते हैं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं