देश

जब पोस्टमार्टम हाउस में बोला था अतीक अहमद- हमारा खोपड़ी आराम से खोलना, छेनी चलाने में रहम करना

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 18, 2023, 11:36 PM IST

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या शनिवार, 15 अप्रैल की रात कर दी गई। 15 अप्रैल की रात पत्रकार बनकर आए कुछ हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। कहा जाता है कि अतीक की ऐसी मौत हुई जिसकी कल्पना शायद ने पहले ही कर ली थी।

यूपी का बाहुबली नेता और माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या हो चुकी है। लाश दफनाया जा चुका है, लेकिन वो अभी भी चर्चा में बना हुआ है। रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं। इन कहानियों से ऐसा लग रहा है जैसे अतीक को पहले से ही पता था कि उसकी मौत आसान नहीं होने वाली है। उसकी हत्या ही होगी।

21 साल पहले की कहानी

बात करीब 21 साल पहले ही की है। एक रिश्तेदार की मौत के बाद अतीक अहमद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था। यहां उसके रिश्तेदार का पोस्टमार्टम होना था। यहीं पर उसने मजाकिया अंदाज में पोस्टमार्टम वाले कर्मियों से ऐसी बात कही थी जो आजकल काफी सुर्खियों में है।

रहम की बात

अतीक ने पोस्टमार्टम में डॉ को सहयोग करने वाले कर्मियों को कुछ पैसे देते हुए कहा था कि जब उसका पोस्टमार्टम हो तो वो लोग उसके साथ नरमीं बरतें। उसकी खोपड़ी को आराम से खोलें। उसपर छेनी हथौड़ी का आराम-आराम से इस्तेमाल करें।

शनिवार को मारा गया अतीक

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या शनिवार, 15 अप्रैल की रात कर दी गई। 15 अप्रैल की रात पत्रकार बनकर आए कुछ हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। कहा जाता है कि अतीक की ऐसी मौत हुई जिसकी कल्पना शायद ने पहले ही कर ली थी। उसे ऐसी ही मौत मिलेगी। संभवत अपने इस अंजाम का अंदाजा उसे पहले से था। अतीक अहमद के बारे में कहा जाता है कि उसके दिमाग में यह बात साफ तौर पर बैठी थी कि उसका अंत सामान्य लोगों की तरह नहीं होगा। वह अक्सर यह बातें अपने लोगों के बीच मजाकिया अंदाज में कहता रहता था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article