देश

'मैं पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं', असम चुनाव में हार पर बोले गौरव गोगोई; 12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Assam Government Formation: असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी खुद ली है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बेहद निराशाजनक रहे और पार्टी अब हार के कारणों की समीक्षा करेगी।

Image

हार की पूरी जिम्मेदारी लूंगा: गौरव गोगोई

Photo : ANI

Assam Government Formation: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद ली है। शनिवार को कांग्रेस के नए चुने गए विधायकों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं और इसकी पूरी जिम्मेदारी वह स्वीकार करते हैं। गौरव गोगोई ने कहा कि उन्होंने अपनी बात पार्टी हाईकमान तक भी पहुंचा दी है। अब आगे संगठन में क्या बदलाव होंगे और पार्टी किस दिशा में काम करेगी, इसका फैसला हाईकमान करेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव हार के कारणों को समझने के लिए अंदरूनी समीक्षा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

राज्य में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार

आने वाले एक महीने में पार्टी यह जानने की कोशिश करेगी कि 2026 के चुनाव में हार की मुख्य वजहें क्या रहीं। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। राज्य में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है। 177 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 102 सीटें जीतीं, जबकि विपक्ष को 75 सीटों पर संतोष करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 82 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं उसके सहयोगी दल एजीपी और बीओपीएफ ने 10-10 सीटें हासिल कीं। दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को केवल 19 सीटें मिलीं।

हिमंता सरमा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

रायजोर दल को 2 सीटें मिलीं, जबकि एजेपी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। एआईयूडीएफ को भी केवल 2 सीटों पर जीत मिली। चुनाव नतीजों के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Lakshman Prasad Acharya) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया (Dilip Saikia) ने जानकारी दी कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (Assam oath ceremony) 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article